Maharashtra Day 2025: महाराष्ट्र कब और कैसे बना एक राज्य? जानें इतिहास और भेजें ये प्यार भरे संदेश
Maharashtra Day 2025: हर वर्ष 1 मई को महाराष्ट्र अपना स्थापना दिवस बहुत गर्व और खुशी के साथ मनाता है। हर साल इस मौके पर राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें महाराष्ट्र का राज्यगीत "जय जय महाराष्ट्र माझा, गर्जा महाराष्ट्र माझा..." गाया जाता है।
महाराष्ट्र दिवस का इतिहास भाषाई और क्षेत्रीय पहचान की कहानी कहता है। आइए जानते हैं महाराष्ट्र कब और कैसे बना एक राज्य?

बिट्रिश काल में मुंंबई प्रांत था
भारत को स्वतंत्रता मिलने से पहले और उसके कुछ समय बाद तक ये एक मुंबई प्रांत था जिसमें वर्तमान में गुजरात और महाराष्ट्र के नाम से जाने जाने वाले क्षेत्र शामिल थे। अलग-अलग राज्यों की मांग ने ब्रिटिश शासन के दौरान काफी जोर पकड़ा, जब महाराष्ट्र और गुजरात एक ही राज्य का हिस्सा थे, जिसे बॉम्बे प्रदेश के नाम से जाना जाता था, जिसमें मराठी और गुजराती बोलने वालों की बड़ी आबादी थी।
मराठी भाषी महाराष्ट्र के निर्माण की मांग उठी
जुलाई 1956 में पारित राज्य पुनर्गठन अधिनियम के बाद भाषाई आधार पर कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का गठन हुआ। जिसके बाद भाषाई राज्यों के लिए दबाव बढ़ने लगा, गुजराती भाषी अपना अलग राज्य चाहते थे और मराठी भाषी महाराष्ट्र के निर्माण की वकालत कर रहे थे।
इस वजह से मराठियों ने शुरू किया आंदोलन
इस अवधि में कुछ गुजराती भाषी नेताओं ने मुंबई को गुजरात में शामिल करने का प्रयास किया, जिसके बाद मुंबई को शामिल करने वाले महाराष्ट्र राज्य की मांग तेज हो गई। महाराष्ट्र राज्य के लिए एक आंदोलन शुरू हुआ।
106 प्रदर्शनकारियों के खून से रंग गईं मुंबई की सड़कें
मुंबई सहित एक संयुक्त महाराष्ट्र के लिए आंदोलन एक महत्वपूर्ण संघर्ष में बदल गया, जिसकी एक दुखद घटना तब उजागर हुई जब मुंबई राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री मोरारजी देसाई ने शांतिपूर्ण विरोध के दौरान पुलिस को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया। इसके कारण 1957 तक मुंबई की सड़कें 106 प्रदर्शनकारियों के खून से रंग गईं।
1 मई, 1960 को महाराष्ट्र राज्य का हुआ गठन
बलिदानों के बावजूद, आंदोलन अंततः सफल हुआ और इसके कारण तत्कालीन नेहरू सरकार द्वारा बॉम्बे पुनर्गठन अधिनियम 1960 के तहत ऐतिहासिक विभाजन हुआ, जिसके तहत 1 मई, 1960 को महाराष्ट्र और गुजरात को अलग-अलग राज्य बनाया गया।
1 मई, 1960 को मुंबई सहित महाराष्ट्र को आधिकारिक तौर पर एक राज्य के रूप में बनाया गया। हालांकि, कर्नाटक में बेलगाम, कारवार और अन्य मराठी भाषी क्षेत्रों को शामिल करते हुए एक पूर्ण एकीकृत महाराष्ट्र की आकांक्षा आंशिक रूप से अधूरी रह गई।
महाराष्ट्र दिवस पर भेंजें ये प्यार भरे शुभकामना संदेश
- महाराष्ट्र दिवस का उत्सव, भारत राष्ट्र और महाराष्ट्र के लिए हितकारी हो, युवाओं में साहस का संचार हो और उनका हर सपना साकार हो। महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं,जय महाराष्ट्र
- गर्व की अनुभूति हो, ऐसी मेरी कामना है। महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं ।
- महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर समाज में शांति और सौहार्द की स्थापना हो, ऐसी मेरी कामना है। महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं
महाराष्ट्र का राज्यगीत
जय महाराष्ट्र माझा, गर्जा महाराष्ट्र माझा!
भीती न आम्हा तुझी मुळी ही, गडगडणाऱ्या नभा!
अस्मानाच्या सुलतानीला जवाब देती जीभा.
सह्याद्रीचा सिंह गर्जतो, शिवशंभू राजा,
दरीदरीतून नाद गुंजला महाराष्ट्र माझा!
जय जय महाराष्ट्र माझा, गर्जा महाराष्ट्र माझा!
जय जय महाराष्ट्र माझा
काळ्या छातीवरी कोरली अभिमानाची लेणी,
पोलादी मनगटे खेळती खेळ जीवघेणी.
दारिद्र्याच्या उन्हात शिजला, निढळाच्या घामाने भिजला,
देशगौरवासाठी झिजला, दिल्लीचेही तख्त राखितो, महाराष्ट्र माझा!
जय जय महाराष्ट्र माझा, गर्जा महाराष्ट्र माझा!
जय जय महाराष्ट्र माझा!
महाराष्ट्र राज्यगीत का वीडियो












Click it and Unblock the Notifications