Raid 2 Release: अजय देवगन की 'रेड 2' हुई रिलीज, क्या तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड्स?

Raid 2 Release: बॉलीवुड के दमदार एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' आज यानी 1 मई 2025 (गुरुवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इस मूवी का इंतजार था। फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा था।

अजय देवगन की 'रेड 2' हुई रिलीज
फिल्म 'रेड 2' की एडवांस बुकिंग भी धुआंधार हुई है। ऐसे में दर्शकों से लेकर मेकर्स तक को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 30 मिनट है और इसे U/A सर्टिफिकेट के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

Raid 2 Release

मेकर्स को फिल्म से काफी उम्मीदें

मेकर्स की मानें तो फिल्म 'रेड 2' को 1 मई 2025 की छुट्टी के दिन का पूरा फायदा मिल सकता है। इस छुट्टी के साथ ही एक्स्टेंडेड वीकेंड का फायदा भी फिल्म को मिलने की पूरी उम्मीद की जा रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन पर बड़ी संख्या में दर्शक 'रेड 2' को देखने के लिए पहुंच सकते हैं।

फिल्म ने एडवांस बुकिंग में की कितनी कमाई?

-अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म को देखने के लिए जबरस्त एडवांस बुकिंग भी हुई है।

-सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'रेड 2' की देशभर में 2 लाख 32 हजार 168 टिकटों की बुकिंग हुई है। बिना ब्लॉक सीटों के फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 6.52 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ प्री टिकट सेल में फिल्म की कमाई 9.68 करोड़ रुपये हुई है।

2018 की रेड का सीक्वल है 'रेड 2'

-साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'रेड' में 1980 के दशक में किए गए एक रियल आयकर छापे की कहानी दिखाई गई थी। उस फिल्म में भी अजय देवगन ही लीड एक्टर थे। 'रेड' में अजय दवगन के साथ इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला नजर आए थे।

-फिल्म को उसकी एंटरटेनिंग स्टोरीलाइन और स्टारकास्ट की दमदार परफॉर्मेंस के लिए जमकर तारीफें मिली थीं। वहीं अब इसकी सीक्वल 'रेड 2' रिलीज हो गई है। मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म करेगी।

फिल्म की स्टारकास्ट और उनकी एक्टिंग

फिल्म 'रेड 2' के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ, रितेश देशमुख और वाणी कपूर नजर आ रही हैं। फिल्म में अजय देवगन ने निडर आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक का किरदार निभाया है, जो एक भ्रष्ट राजनेता के रोल को निभा रहे रितेश देशमुख से लड़ते नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+