Chirag Paswan की दुल्हनिया बनेंगी उत्तराखंड के पूर्व CM की बेटी? वायरल तस्वीर पर क्या बोलीं Arushi Nishank?

Chirag Paswan Arushi Nishank Marriage Rumours: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान के साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी की तस्वीर वायरल हो रही है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि चिराग पासवान और आरुषि जल्द ही शादी करने वाले हैं। शादी की चर्चाओं के बीच, फिल्म अभिनेत्री और निर्माता आरुषि निशंक ने प्रतिक्रिया दी है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि चिराग उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह उन्हें बधाई देने के लिए एक किताब भेंट करने गई थीं, लेकिन लोगों ने उसे शादी का कार्ड समझ लिया।

chirag-paswan-to-marry

सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर वायरल होने के बाद उनकी शादी और रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं। आरुषि के मुताबिक, तस्वीर पुरानी है और लोगों ने मुलाकात को गलत अर्थ में ले लिया। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन में होने के कारण उन्हें अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आरुषि ने क्या-क्या कहा?

चिराग पासवान और आरुषि निशंक की शादी की चर्चा कैसे शुरू हुई?

सोशल मीडिया पर चिराग पासवान के साथ आरुषि निशंक की एक तस्वीर सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। वायरल तस्वीर को लेकर शादी की अटकलें लगाई जाने लगीं। हालांकि, आरुषि ने स्पष्ट किया कि चिराग के साथ उनकी मुलाकात को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने बताया कि वह चिराग को बधाई देने के लिए उनके आवास पर गई थीं और उन्हें एक किताब भेंट की थी। इसी मुलाकात को कुछ लोगों ने शादी से जोड़ दिया।

आरुषि ने कहा, 'चिराग मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं उनको बधाई देने के लिए एक किताब देने गई थी, लेकिन वो शादी का कार्ड बन गई। कोई बात नहीं, लोग अब प्यार दे रहे हैं। लोगों को गलतफहमी हो गई है।'

chirag-paswan-to-marry

ट्रोलिंग पर क्या बोलीं आरुषि निशंक?

आरुषि निशंक ने कहा कि वह लंबे समय से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। उनके मुताबिक, सार्वजनिक जीवन में रहने के अपने फायदे हैं, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक हस्तियों के बारे में लोग कई बार अधूरी जानकारी के आधार पर अपनी राय बना लेते हैं। आरुषि ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उन्हें एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर नकारात्मक प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा था।

chirag-paswan-to-marry

Who Is Arushi Nishank: कौन हैं आरुषि निशंक?

आरुषि निशंक उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी हैं। वह अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और प्रशिक्षित कथक नृत्यांगना हैं। इसके अलावा वह सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़ी रही हैं।

आरुषि ने कथक की शिक्षा प्रसिद्ध नृत्य गुरु पंडित बिरजू महाराज से ली है। वह 'स्पर्श गंगा' अभियान से भी जुड़ी रही हैं। उनकी पहचान अभिनय और फिल्म निर्माण के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए भी है।

chirag-paswan-to-marry

किन फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम किया?

आरुषि निशंक 'वफा ना रास आई' म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। इस गाने को जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा वह 'मेजर निराला' और 'लाइफ हिल गई' जैसे प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ी रही हैं। उनकी रुचि कथक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भी रही है। वह 'गंगा अवतरण' जैसी प्रस्तुतियों की कोरियोग्राफी कर चुकी हैं। इसके साथ ही वह TEDx स्पीकर के रूप में भी अपनी पहचान रखती हैं।

यूपी चुनाव से पहले NDA में जंग! चिराग पासवान-अठावले पर भड़के मांझी-राजभर, आरक्षण के मुद्दे पर टूटेगा गठबंधन
यूपी चुनाव से पहले NDA में जंग! चिराग पासवान-अठावले पर भड़के मांझी-राजभर, आरक्षण के मुद्दे पर टूटेगा गठबंधन
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+