कौन है पलवशा मोहम्मद जई खान? जिसने कहा- 'बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाक सेना रखेगी', Video देख भड़क उठे लोग
Palwasha Mohammad Zai Khan:''अयोध्या में नई बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाकिस्तानी सेना का जवान रखेगा और पहली अजान पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर देंगे'' ये विवादित बयान पाकिस्तान की महिला सीनेटर (सांसद) पलवशा मोहम्मद जई खान ने दी है। जम्मू कश्मीर पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बीच पलवशा मोहम्मद जई खान का ये वीडियो बुधवार 30 अप्रैल को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
सीनेटर पलवशा मोहम्मद जई खान ने 'बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाक सेना रखेगी' ये बात 29 अप्रैल को पाकिस्तान के उच्च सदन में कही थी। उन्होंने कहा था, ''अयोध्या में नई बाबरी मस्जिद की पहली ईंट पाकिस्तानी सेना के जवान रखेंगे और पहली अजान खुद आर्मी चीफ असीम मुनीर देंगे। हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं।'' उन्होंने यह भी दावा किया कि सेना में शामिल सिख लोग पाकिस्तान पर हमला नहीं करेंगे क्योंकि यह उनके लिए धार्मिक रूप से जरूरी है।

पलवशा मोहम्मद जई खान ने कहा, "अगर वे पाकिस्तान को धमकी दे रहे हैं, तो उन्हें बता दें कि सिख सेना पाकिस्तान पर हमला नहीं करेगी, क्योंकि यह उनके लिए गुरु नानक की भूमि है।" पलवशा मोहम्मद जई खान के इस वीडियो पर अब लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भारतीय यूजर का कहना है कि पाकिस्तान के नेता बिना सोचे-समझे बात करने लगे हैं। ऐसे में आइए जानें ये पलवशा मोहम्मद जई खान कौन है?
Who is Palwasha Mohammad Zai Khan: कौन है पलवशा मोहम्मद जई खान?
▶️ पलवशा मोहम्मद जई खान, पाकिस्तानी सीनेटर (सांसद) हैं। पलवशा पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) की उप संचार सचिव हैं।
▶️ पलवशा मोहम्मद जई खान मार्च 2021 से पाकिस्तान के उच्च सदन का हिस्सा रही हैं। वह महिला आरक्षित सीट पर सिंध प्रांत का प्रतिनिधित्व करती हैं।
▶️ पलवशा मोहम्मद जई खान साल 2008 से लेकर 2013 तक नेशनल एसेंबली की सदस्य भी रहीं।
▶️ पलवाशा खान, राजनीतिज्ञ और व्यवसायी फोजिया बेहराम की भतीजी भी हैं, जो 1998-90 के आम चुनावों में पंजाब विधानसभा में निर्वाचित एकमात्र महिला सदस्य थीं।












Click it and Unblock the Notifications