Breaking News Updates: यूपीएससी मुद्दे पर प्रशांत किशोर गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे
Breaking News Today (02 January 2025) Updates: ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अजमेर शरीफ दरगाह पर चादर पेश की। वहीं, बिहार में बीपीएससी छात्रों के समर्थन में प्रशांत किशोर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। उधर, अमेरिका के न्यू ओर्लियंस में नये साल के जश्न के दौरान आतंकी हमले में 15 लोगों की मौत हो गई। अगर मौसम की बात करें तो दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि आगामी दिनों में सर्दी का असर और तेज हो सकता है।

देश-दुनिया की तमाम बड़ी अपडेट को जानने के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
AAP-BJP दिल्ली की जनता को मुद्दों से भटका रही: संदीप दीक्षित
कांग्रेस नेता और नई दिल्ली विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "AAP और भाजपा दिल्ली की जनता को मुद्दों से भटका रही है... दिल्ली की जनता इनसे पूछना चाहती है कि MCD और DDA में क्या-क्या काम हुआ है... अगर जनता विकास देखेगी तो हमेशा कांग्रेस को याद करेगी... दिल्ली के अधिकांश दलित वोटर कांग्रेस के पास आकर खड़े हो गए हैं क्योंकि वे कांग्रेस को अपनी पार्टी मानते हैं... AAP केवल अपना स्वार्थ देखती है..."
माता-पिता और कोच किया धन्यवाद: नीतू घंघास
हरियाणा: अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होने पर पेशेवर मुक्केबाज नीतू घंघास ने कहा, 'मैं अपने माता-पिता और कोच को हमेशा मेरा समर्थन करने के लिए धन्यवाद देती हूं। यह पुरस्कार मुझे बहुत आत्मविश्वास देगा और आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगा।'
कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा
कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "AAP भाजपा की बी-टीम है। शिवराज सिंह चौहान को अगर पत्र लिखना ही था तो वे पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार को लिखते क्योंकि यहां ज्यादा संख्या में किसान हैं। दिल्ली में कितने किसान हैं?.. आज तक केजरीवाल पंजाब के किसानों के पास क्यों नहीं गए हैं? पंजाब के किसान हिन्दुस्तान के किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं और उसमें कोई राजनीति नहीं है..."
गोरखपुर में CM योगी ने 1,533 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद गोरखपुर में ₹1,533 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे।
उन्होंने कहा, "गोरखपुर में पिछले 5 वर्ष में 15-20 हज़ार करोड़ रुपए का निवेश ज़मीनी धरातल पर उतरा है। हज़ारों लोगों को नौकरी और रोज़गार की गारंटी मिली है। गोरखपुर में अब 4 विश्वविद्यालय काम कर रहे हैं, वेटनरी कॉलेज भी बन रहा है।"
BSF कर रही घुसपैठियों की बंगाल में घुसने में मदद- Mamata
'BSF कर रही घुसपैठियों की बंगाल में घुसने में मदद', Mamata Banerjee ने किया बड़ा दावा
बेंगलुरु में 7-8 जनवरी को KSDC का भव्य नौकरी मेला
Karnataka Job Mela: नए साल में रोजगार की नई उड़ान, बेंगलुरु में 7-8 जनवरी को KSDC का भव्य नौकरी मेला
Khel Ratna Award: मनु भाकर और डी गुकेश को खेल रत्न अवॉर्ड
Khel Ratna Award: मनु भाकर और डी गुकेश को खेल रत्न अवॉर्ड, 32 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
शिवराज चौहान की चिट्ठी पर भड़के अरविंद केजरीवाल
शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को लिखी चिट्ठी में कहा है कि आप की सरकार किसानों के प्रति बेहद उदासीन है। अब इस पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन काले कानून केंद्र सरकार पिछले दरवाजे से दोबारा लागू करने की तैयारी कर रही है।
Kerala: केरल के मंदिरों में पुरुषों के लिए ड्रेस कोड पर विवाद
Kerala: केरल के मंदिरों में पुरुषों के लिए ड्रेस कोड पर विवाद, शर्ट पहनने की अनुमति पर हिंदू संगठनों में मतभेद
16 सरकारी नौकरी छोड़ बनीं IPS Tripti Bhatt
Success Story: पहाड़ों में रहने वाली वो लड़की, जो 16 सरकारी नौकरी छोड़ बनीं IPS Tripti Bhatt
Rohit Sharma सिडनी टेस्ट मैच से होंगे बाहर?
Rohit Sharma सिडनी टेस्ट मैच से होंगे बाहर? गौतम गंभीर ने प्रेस वार्ता में आकर दिया बड़ा संकेत
भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के बयान पर कहा
भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के बयान पर कहा, "मैं आतिशी जी को चुनौती देता हूं कि वह मुझे एक भी कागज दिखाएं जिसमें उपराज्यपाल साहब ने किसी मंदिर तोड़ने का आदेश दिया हो... मेरी जानकारी के अनुसार उपराज्यपाल साहब ने ऐसी किसी कार्रवाई के लिए कोई मंजूरी नहीं दी है..."
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, बर्फबारी और आंधी तूफान की संभावना- IMD
IMD वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा, "इस वक्त जम्मू और उत्तरी पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ है। आज और कल पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पृथक बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, बर्फबारी और आंधी तूफान की भी संभावना है।"
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने RJD प्रमुख लालू यादव के बयान पर कहा
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने RJD प्रमुख लालू यादव के बयान पर कहा
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने RJD प्रमुख लालू यादव के बयान पर कहा, "नीतीश जी लालू जी की नस-नस जानते हैं कि कैसे उन्होंने बिहार को लूटा है। डरी हुई पार्टी(RJD) का क्या है, ये तो डरे हुए लोग हैं। लालू जी डरे हुए हैं कि NDA ने उन्हें लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हराया है, ये फिर से हरा देंगे..."
नवनियुक्त बिहार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा
नवनियुक्त बिहार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, "बिहार का बहुत शानदार और गौरवशाली इतिहास है। बिहार के लोगों में जबरदस्त क्षमता है जिससे देश और बिहार दोनों आगे जाएगा।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने अभी शपथ लिया है कि मैं बिहार के लोगों की सेवा और उनके कल्याण के लिए निरंतर काम करूंगा।"
Bangladesh: चिन्मय कृष्ण दास को 11 वकील भी नहीं दिला पाए जमानत
Bangladesh: चिन्मय कृष्ण दास को 11 वकील भी नहीं दिला पाए जमानत, जानें हिंदू संत को क्यों हुई है जेल?
IND vs AUS: कौन है सिडनी में बेस्ट स्कोर बनाने वाला भारतीय खिलाड़ी?
IND vs AUS: कौन है सिडनी में बेस्ट स्कोर बनाने वाला भारतीय खिलाड़ी? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
अजमेर शरीफ में पीएम मोदी की तरफ से आज चढ़ाई जाएगी चादर
शिव मंदिर विवाद के बीच अजमेर शरीफ में पीएम मोदी की तरफ से आज चढ़ाई जाएगी चादर, PM ने नहीं तोड़ी परंपरा
New Orleans Attack: हमले से पहले हमलावर जब्बार ने किया था वीडियो पोस्ट
New Orleans Attack: हमले से पहले हमलावर जब्बार ने किया था वीडियो पोस्ट, बाइडेन बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे
Jasprit Bumrah के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में पारित होगा कानून
Jasprit Bumrah के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में पारित होगा कानून, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने किया चौंकाने वाला ऐलान
More From
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 48 घंटे में नए संकट का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले पढ़ें IMD की ये चेतावनी! -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कहर बरपाएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, यूपी-दिल्ली समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट -
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में तेज बारिश, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, UP-बिहार समेत 7 राज्यों में अलर्ट -
Kal Ka Mausam: 7 दिन तक बारिश-बर्फबारी का IMD Alert, क्या Delhi-UP में गिरेगा पानी? पहाड़ी इलाकों का मौसम कैसा -
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी-बिहार समेत 9 राज्यों में आंधी-बारिश की आशंका, क्या है दिल्ली का हाल? -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?












Click it and Unblock the Notifications