IND vs AUS: कौन है सिडनी में बेस्ट स्कोर बनाने वाला भारतीय खिलाड़ी? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
IND vs AUS: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर इस साल का पहला टेस्ट मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। 3 जनवरी से यह मुकाबला शुरू होगा और दोनों टीमों के लिए अहम है। भारतीय टीम अगर इस मैच में हारती है, तो वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप से बाहर हो जाएगी।
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस समय 2-1 की लीड के साथ आगे चल रही है। टीम इंडिया जीत दर्ज कर इस सीरीज को ड्रॉ करा सकती है। भारत के पास जीतने का मौका अब नहीं है। टीम इंडिया की बैटिंग यूनिट को कुछ बड़ा करना होगा। भारत के कुछ बल्लेबाज इस ग्राउंड पर रन बनाने में सफल रहे हैं। उनमें से दो खिलाड़ियों ने दोहरा शतक जड़ा है। टॉप 5 बेस्ट स्कोर करने वाले भारतीयों के बारे में आपको जानना चाहिए।

सुनील गावस्कर
टॉप पांच में सुनील गावस्कर का नाम पांचवें स्थान पर आता है। साल 1985-86 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गावस्कर ने सिडनी टेस्ट मैच में सैकड़ा जमाया था। उनके बल्ले से 172 रनों की पारी आई थी। गावस्कर ने 19 चौके जड़े और भारत के लिए उस ड्रॉ हुए मैच में टॉप स्कोरर भी थे।
वीवीएस लक्ष्मण
नम्बर चार पर वीवीएस लक्ष्मण का नाम आता है। कलाई के जादूगर लक्ष्मण ने 2004 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट में अपना बल्ला चलाया था। लक्ष्मण ने 178 रनों की पारी खेलते हुए तेंदुलकर के साथ एक बड़ी भागीदारी की और टीम इंडिया ने 700 से ज्यादा रन बनाए।
चेतेश्वर पुजारा
राहुल द्रविड़ के बाद भारत की नई दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा का बल्ला साल 2019 में चला था। 193 रनों की पारी पुजारा ने सिडनी टेस्ट मुकाबले में खेली थी। इस दौरान पुजारा के बल्ले से 22 बाउंड्री आई थी और टीम इंडिया ने 600 से ज्यादा रन बनाए।
रवि शास्त्री
साल 1992 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय ओपनर रवि शास्त्री का बल्ला चला था और वह दोहरा शतक जड़ने में सफल रहे थे। वह सिडनी में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए। पहली पारी में उनके बल्ले से 206 रनों की तगड़ी पारी आई थी।
सचिन तेंदुलकर
यह वही मैच है जिसमें सचिन ने एक भी कवर ड्राइव नहीं खेला था और दोहरा शतक जमा दिया था। साल 2004 में खेले गए इस मुकाबले में तेंदुलकर अपनी पारी के दौरान आउट नहीं हुए और नाबाद 241 रनों की पारी खेल डाली। भारत ने 705 का स्कोर खड़ा किया था। सिडनी में किसी भी भारतीय का यह बेस्ट स्कोर है।












Click it and Unblock the Notifications