Jasprit Bumrah के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में पारित होगा कानून, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने किया चौंकाने वाला ऐलान

Jasprit Bumrah: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अब अपने अंतिम चरण की तरफ तेजी से बढ़ रही है। सिडनी में पांचवां मुकाबला खेला जाना है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज में अपना दबदबा बनाने में सफल रही है। मेजबान टीम 2-1 से आगे चल रही है। भारत की बल्लेबाजी फ्लॉप रही है।

सिडनी टेस्ट मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला मुकाबला है। इस मैच में हारने का मतलब यही होगा कि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से बाहर होगी। टीम इंडिया को हर विभाग में अच्छा करना होगा। जसप्रीत बुमराह अकेले ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने गेंदबाजी में तहलका मचाया है।

jasprit bumrah

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने दोनों टीमों से मुलाक़ात की और एक अजीब घोषणा भी कर डाली। उन्होंने जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन को लेकर बात की। उनकी तरफ से एक ऐसी प्रतिक्रिया सामने आई, जो चौंकाने वाली है।

Jasprit Bumrah के खिलाफ पारित होगा कानून?

ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा कि वे बुमराह के लिए एक ऐसा कानून पारित करेंगे, जिससे उनको बाएँ हाथ से या एक कदम आगे गेंद डालनी पड़ेगी। वह हर बार जब भी गेंदबाजी करने के लिए आए हैं, तो रोमांचक रहे हैं। बुमराह के लिए ऑस्ट्रेलिया में लॉ पास करना पड़ेगा।

Jasprit Bumrah की तूफानी गेंदबाजी

गौरतलब है कि बुमराह ने अपनी धांसू गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई टीम की धज्जियाँ उड़ाने का काम किया है। उनकी गेंदों के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रन बनाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। बुमराह ने इस सीरीज में अब तक 4 मैच खेलकर 30 विकेट हासिल किये हैं।

सिडनी में खेला जाएगा पिंक टेस्ट

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में अंतिम मुकाबला पिंक बॉल टेस्ट खेला जाएगा। ग्लेन मैक्ग्रा के फाउंडेशन को सपोर्ट करने के लिए ग्राउंड को गुलाबी रंग से ढका जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स अपनी जर्सी पर कैप, जर्सी के कुछ अहम भागों को गुलाबी रंग का रखेंगे। मैक्ग्रा की पत्नी का ब्रेस्ट कैंसर से निधन हो गया था। उसके बाद उन्होंने कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए अपने फाउंडेशन की स्थापना की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+