Rohit Sharma सिडनी टेस्ट मैच से होंगे बाहर? गौतम गंभीर ने प्रेस वार्ता में आकर दिया बड़ा संकेत
Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर फ़िलहाल कुछ सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि टीम इंडिया में बड़ा बदलाव होने वाला है। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने इस बारे में एक चौंकाने वाली बात कही है। रोहित शर्मा को भी शायद टीम से बाहर किया जा सकता है।
प्रेस वार्ता के दौरान गौतम गंभीर का इशारा कुछ ऐसा ही था। जब सिडनी में टीम इंडिया के कप्तान के रोहित शर्मा प्रेस वार्ता में नहीं आए, तो गंभीर को सवाल किया गया। गौतम गंभीर ने कहा कि रोहित शर्मा के साथ सब कुछ ठीक है। मुझे नहीं लगता कि यही (कप्तान का आना) परम्परा है।

गौतम गंभीर ने आगे कहा कि हेड कोच यहाँ पर हैं और यह काफी होना चाहिए। प्लेइंग इलेवन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम विकेट को देखेंगे और कल ही इस बारे में अंतिम फैसला लेंगे। इसके बाद फिर से सवाल उठाने पर भी गौतम गंभीर ने कुछ यही कहा। वह बोले कि विकेट देखने के बाद कल हम प्लेइंग इलेवन के बारे में घोषणा करेंगे।
गौतम गंभीर का अचानक प्रेस वार्ता के लिए आना कुछ बड़ा होने की तरफ इशारा है। रोहित शर्मा को बाहर बैठाया जा सकता है। वह प्रेस वार्ता में रेगुलर आ रहे थे लेकिन इस बार कोच आए हैं। हो सकता है कि सिडनी टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह टीम की कप्तानी करेंगे।
रोहित शर्मा की फॉर्म इस सीरीज में खराब रही है, वह रेगुलर फ्लॉप रहे हैं और उनकी फॉर्म के ऊपर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। यही कारण है कि अब उनको बाहर करने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि टॉस के समय ही पता चल पाएगा कि वहां रोहित आएँगे या जसप्रीत बुमराह। भारतीय टीम को सीरीज में जीत दर्ज करनी है, ऐसे में बदलाव होने तय लग रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications