Delimitation Bill: 67 वोटों से चूकी थी बाजी! अब महिला आरक्षण बिल पर कैसे गेम पलटेगी मोदी सरकार? कौन देगा साथ?

संसद के विशेष सत्र की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर से शुरू होकर 3 दिसंबर तक चलेगी। इस चार दिवसीय सत्र में नरेंद्र मोदी सरकार के सामने सबसे बड़ी परीक्षा संविधान (131वां संशोधन) विधेयक को पास कराने की है। इस बिल का मकसद 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले निचले सदन की अधिकतम सीटें 550 से बढ़ाकर 850 करना और 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करना है।

गौरतलब है कि 17 अप्रैल 2026 को यह बिल लोकसभा में पेश किया गया था। तब एनडीए (NDA) के पास 293 सांसद होने के बावजूद 528 मौजूद सांसदों में से बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े थे। उस रात बिल पास कराने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी, जिससे सरकार 54 वोट पीछे रह गई थी, जबकि पूर्ण सदन के हिसाब से यह अंतर करीब 67 वोटों का था।

Delimitation womens reservation bill Modi Govt lok sabha vote strategy parliament special session

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सत्र की जानकारी तो दी, लेकिन एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया। चूंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मानसून सत्र खत्म होने के रिकॉर्ड 105 दिन बाद भी इसका सत्रावसान नहीं किया है, इसलिए सरकार महज दो दिन के नोटिस पर मौजूदा सत्र के भीतर ही यह विशेष बैठक बुला रही है, जबकि नए सत्र के लिए कम से कम 14 दिन का नोटिस जरूरी होता है।

लोकसभा और राज्यसभा में क्या है नंबर गेम?

संविधान के अनुच्छेद 368 (Article 368) के तहत किसी भी संविधान संशोधन बिल को पास कराने के लिए दोनों सदनों में दो शर्तें पूरी करनी होती हैं, कुल सदस्यता का साधारण बहुमत और सदन में मौजूद व वोटिंग करने वाले सदस्यों का दो-तिहाई बहुमत। 540 से 543 सदस्यों वाली लोकसभा में दो-तिहाई का यह जादुई आंकड़ा 360 से 362 वोटों पर बैठता है। ऐसे में अगर पूरा विपक्ष वोटिंग में हिस्सा ले, तो 293 सांसदों वाले एनडीए को करीब 67 वोटों की सीधी कमी पड़ती है।

इसके उलट राज्यसभा में सरकार की राह काफी आसान है। 245 सदस्यों वाले उच्च सदन में एनडीए के पास करीब 141 सीटें हैं, जबकि पूर्ण सदन के हिसाब से दो-तिहाई बहुमत के लिए लगभग 163 वोट चाहिए। यानी सरकार को सिर्फ 22 अतिरिक्त वोटों की जरूरत है, और अगर तटस्थ क्षेत्रीय दल वोटिंग से दूर रहते हैं तो यह आंकड़ा और कम हो जाएगा। संसद से पास होने के बाद इस संशोधन को देश की कम से कम आधी विधानसभाओं की मंजूरी भी चाहिए होगी, जहां एनडीए के पास पहले से ही आरामदायक बहुमत है।

क्या इस बार नहीं होगा संसद का शीतकालीन सत्र? इतिहास में अब तक सिर्फ 4 बार टला है विंटर सेशन, कब-कब हुआ ऐसा?
क्या इस बार नहीं होगा संसद का शीतकालीन सत्र? इतिहास में अब तक सिर्फ 4 बार टला है विंटर सेशन, कब-कब हुआ ऐसा?

67 वोटों की खाई पाटने के दो रास्ते

लोकसभा में 67 वोटों की कमी को पूरा करने के लिए सरकार के रणनीतिकारों के सामने गणित के दो विकल्प हैं:

  • सीधी क्रॉस-वोटिंग: पहला रास्ता यह है कि विपक्ष के करीब 70 सांसद अपनी पार्टी का व्हिप उल्लंघन कर बिल के पक्ष में वोट करें। हालांकि दसवीं अनुसूची के सख्त दलबदल विरोधी कानून के कारण यह रास्ता बेहद कठिन है।
  • रणनीतिक वॉकआउट या गैरहाजिरी: दूसरा और ज्यादा व्यावहारिक रास्ता विपक्ष के एक हिस्से का वोटिंग से बाहर रहना है। अनुच्छेद 368 के तहत दो-तिहाई बहुमत की गिनती सिर्फ 'मौजूद और वोटिंग करने वाले' सांसदों पर लागू होती है । अगर वोटिंग की घंटी बजने से पहले विपक्ष के करीब 100 सांसद वॉकआउट कर जाते हैं या गैरहाजिर रहते हैं, तो सक्रिय वोटिंग संख्या घटकर करीब 440 रह जाएगी । ऐसी स्थिति में दो-तिहाई का आंकड़ा गिरकर 293 पर आ जाएगा, जो एनडीए के पास पहले से मौजूद है।
Parliament Session 2026: 30 नवंबर को लोकसभा-2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक क्यों बुलाई? 5 Point में पूरा गेम
Parliament Session 2026: 30 नवंबर को लोकसभा-2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक क्यों बुलाई? 5 Point में पूरा गेम

इंडिया ब्लॉक में दरार के संकेत और सुप्रिया सुले का बदला रुख

अप्रैल में पूरे इंडिया (INDIA) ब्लॉक ने एकजुट होकर मांग की थी कि महिला आरक्षण को जनसंख्या आधारित परिसीमन से जोड़े बिना मौजूदा 543 सीटों पर ही तुरंत लागू किया जाए । लेकिन 30 नवंबर से पहले विपक्ष के खेमे में अलग-अलग सुर सुनाई देने लगे हैं।

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और वामपंथी दल अब भी सीटों की संख्या 543 रखने पर अड़े हैं। राजद (RJD) सांसद मनोज झा ने केंद्र पर आरोप लगाया है कि वह महिला आरक्षण की आड़ में चुनाव क्षेत्रों का चरित्र बदलना चाहती है। डीएमके (DMK) ने भी मौजूदा सीट सीमा बनाए रखने का समर्थन किया है, लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि अगर राज्यों की हिस्सेदारी सुरक्षित रखने की लिखित गारंटी दी जाए, तो राजद और आम आदमी पार्टी (AAP) जैसे क्षेत्रीय दलों के रुख में नरमी आ सकती है।

सबसे चौंकाने वाला बयान एनसीपी (SP) की सांसद सुप्रिया सुले का आया है। उन्होंने विपक्षी लाइन से हटकर कहा कि पहले बिल को सदन में पेश होने देना चाहिए और राष्ट्रहित सबसे ऊपर है। सुले ने संकेत दिया कि अगर जनसंख्या के आधार पर सीटें बांटने के बजाय हर राज्य की सीटों में एकसमान 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाए, तो इस पर विचार हो सकता है। ऐसे में सुप्रिया सुले के इस रुख और वाईएसआरसीपी (YSRCP) जैसे दलों की संभावित गैरहाजिरी से मोदी सरकार को वही सियासी गणित मिल सकता है, जिसकी कमी उसे अप्रैल में खली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+