Success Story: पहाड़ों में रहने वाली वो लड़की, जो 16 सरकारी नौकरी छोड़ बनीं IPS Tripti Bhatt
IPS Success Story: एक बार सरकारी नौकरी लगने के बाद लोग उसी में जिंदगी खपा देते हैं, मगर इस मामले में तृप्ति भट्ट की सक्सेस स्टोरी सबसे हटकर व प्रेरणादायी है। इन्होंने आईपीएस बनने के लिए 16 नौकरी छोड़ दी।
उत्तराखंड में अल्मोड़ा के पहाड़ों में पली-बढ़ी। आईपीएस बनने की ठानी तो 'पहाड़ सा हौसला' रखा। बहती नदी की तरह बिना रुके मेहनत की। नाम है तृप्ति भट्ट।
तृप्ति भट्ट की सक्सेस स्टोरी उन लोगों के लिए मिसाल है, जो सरकारी नौकरियों के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा के दौर में एक बार सरकारी नौकरी लगने के बाद उसी में जिंदगी खपा देते हैं और अपने बड़े ख्वाब को अधूरा ही छोड़ देते हैं।
यह भी पढ़ें- Success Story: घर पर गाय का दूध निकाला, सरकारी स्कूल से पढ़ाई की, अब DIG बन गईं लेडी सिंघम IPS सरोज कुमारी

यह भी पढ़ें- 12th Fail: मनोज शर्मा जैसे एक और IPS अफसर, स्कूल में फेल हुए, घर-घर जाकर बेचा दूध
IPS Tripti Bhatt: तृप्ति भट्ट भाई-बहनों में सबसे बड़ी
तृप्ति भट्ट भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की उन काबिल अफसरों में से एक हैं, जिन्होंने कंधे पर सितारे और माथे पर अशोक स्तम्भ सजाने के लिए 16 लगी लगाई सरकारी नौकरी तक छोड़ दी।
तृप्ति भट्ट भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। इन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा बेर्शेबा उच्च माध्यमिक विद्यालय अल्मोड़ा उत्तराखंड से पाई। 12वीं की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से की। पंतनगर विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) में सहायक प्रबंधक के रूप में काम किया।

यह भी पढ़ें- Prem Sukh Bishnoi: 35 हजार लेकर मछली पकड़ने का लाइसेंस देने वाले IAS पर तगड़ा एक्शन
IPS Tripti Bhatt: टाटा मोटर्स से भी मिला जॉब ऑफर
मीडिया की खबरों में दावा किया जाता है कि तृप्ति भट्ट ने यूपीएससी परीक्षा क्रैक करने से पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सहित 16 सरकारी नौकरी के प्रस्तावों को ठुकराया था।
मीडिया से बातचीत में तृप्ति भट्ट कहती हैं कि मारुति सुजूकी कैम्प्स प्लेसमेंट मिला, जिसे ज्वाइन नहीं किया। इसके अलावा टाटा मोटर्स समेत कई जगहों से जॉब ऑफर मिले। इसरो सेटेलाइट अफसर की जॉब मिली थी। उसे भी ज्वाइन नहीं किया।
तृप्ति भट्ट ने साल 2013 में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास की। अपने पहले ही प्रयास में तृप्ति भट्ट ने AIR 165 हासिल की थी। बतौर आईपीएस इनको उत्तराखंड कैडर मिला।

यह भी पढ़ें- Sheel Vardhan Singh IPS: CISF के पूर्व चीफ शील वर्धन सिंह बने UPSC सदस्य, 37 साल दी विशिष्ट सेवा
उत्तराखंड पुलिस ने तृप्ति भट्ट की सर्विस देहरादून में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में शुरू हुई। इसके बाद चमोली में एसपी और टिहरी गढ़वाल में राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के कमांडर के रूप में सेवा दी। फिलहाल देहरादून में एसपी इंटेलिजेंस एंड सिक्योरिटी के पद पर कार्यरत हैं।
उत्तराखंड में काबिल पुलिस अफसर के रूप में सेवाएं देने के अलावा तृप्ति ने खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मैराथन और राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते हैं। तायक्वोंडो और कराटे में हाथ आजमा चुकी हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications