Breaking: आरजी कर घटना के खिलाफ देशभर में मोमबत्ती जलाकर प्रोटेस्ट

Breaking News: जम्मू-कश्मीर के संगलदान में राहुल गांधी ने आज सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी-आरएसएस के लोग सिर्फ और सिर्फ नफरत फैला रहे हैं।

मालूम हो कि विधानसभा की कुल 90 सीटों वाले इस राज्य में तीन चरण में मतदान होंगे।पहले चरण का मतदान 18 सितंबर, दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर और तीसरे चरण का मतदान यहां 1 अक्टूबर को होगा।मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

Breaking News LIVE

यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Sep 04, 2024, 11:56 PM IST

नरेला इलाके में फायरिंग, एक की मौत

दिल्ली के नरेला इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई, गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। दिल्ली पुलिस के अनुसार फायरिंग की घटना आपसी रंजिश के चलते की गई है।
Sep 04, 2024, 10:58 PM IST

कोलकाता केस: रैली निकालकर प्रदर्शन

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बलात्कार-हत्या की घटना के खिलाफ श्याम बाजार में विशाल विरोध रैली निकाली गई।
Sep 04, 2024, 10:08 PM IST

दिल्ली एम्स में डॉक्टरों ने जलाई मोमबत्ती

दिल्ली: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या की घटना के विरोध में एम्स, दिल्ली के डॉक्टरों ने मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
Sep 04, 2024, 10:07 PM IST

भाजपा नेताओं ने जलाई मोमबत्ती

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या की घटना के विरोध में भाजपा नेताओं ने मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। (वीडियो धर्मताल से है)
Sep 04, 2024, 10:06 PM IST

डॉक्टर हत्याकांड: राजभवन की लाइटें बंद

कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बलात्कार-हत्या की घटना के विरोध के प्रतीक के रूप में पश्चिम बंगाल राजभवन की लाइटें बंद कर दी गईं।
Sep 04, 2024, 10:01 PM IST

कोलकाता हत्याकांड: मोमबत्ती जलाकर विरोध

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रदर्शनकारियों ने बलात्कार-हत्या की घटना के खिलाफ मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
Sep 04, 2024, 9:49 PM IST

Haryana BJP List: पहली सूची में 2 मंत्री-9 विधायकों के टिकट काटे

Haryana BJP List: हरियाणा चुनाव में भाजपा ने पहली सूची में 2 मंत्री-9 विधायकों के टिकट काटे, 17 MLA रिपीट
Sep 04, 2024, 9:14 PM IST

हरियाणा चुनाव: मनोहर लाल खट्टर का बयान

हरियाणा चुनाव: बीजेपी की पहली लिस्ट आने पर केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "आज 67 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। सीएम नायब सिंह सैनी लाडवा से चुनाव लड़ेंगे। लगभग सभी वरिष्ठ उम्मीदवारों को सीटें आवंटित कर दी गई हैं। मुझे लगता है कि नामांकन कल से शुरू होंगे और 12 सितंबर तक जारी रहेंगे। बाकी सीटों पर भी नामांकन हो जाएगा और कुछ दिनों में सूची जारी कर दी जाएगी।"
Sep 04, 2024, 8:32 PM IST

बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 67 नामों का ऐलान

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। सीएम नायब सिंह सैनी लाडवा से, ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला से, अनिल विज अंबाला कैंट से, कंवर पाल गुर्जर जगाधरी से, सुनीता दुग्गल रतिया से, भव्य बिश्नोई आदमपुर से, तेजपाल तंवर सोहना से चुनाव लड़ेंगे।
Sep 04, 2024, 8:29 PM IST

घोषणापत्र समन्वय समिति का गठन

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए घोषणापत्र समन्वय समिति का गठन किया। समिति में टीएस सिंहदेव और अमिताभ दुबे शामिल होंगे।
Sep 04, 2024, 7:13 PM IST

अनिल देशमुख के खिलाफ केस दर्ज

सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित चार अन्य के खिलाफ भाजपा नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
Sep 04, 2024, 7:12 PM IST

दिल्ली MCD वार्ड कमेटी चुनाव में जीती BJP

दिल्ली एमसीडी वार्ड कमेटी चुनाव: दिल्ली एमसीडी वार्ड समिति चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की। कुल 12 वार्ड समितियों में से भाजपा ने 7 और आप ने 5 पर जीत दर्ज की है।
Sep 04, 2024, 6:08 PM IST

महाअघाड़ी में सीटों के बंटवारे पर क्‍या बोली कांग्रेस?

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा "जब महा विकास अघाड़ी की बैठक होगी तो सीटों का बंटवारा हो जाएगा।
Sep 04, 2024, 3:37 PM IST

त्रिपुरा सरकार, एनएलएफटी और एटीटीएफ के बीच समझौते पर हुआ हस्ताक्षर

दिल्‍ली स्थित गृह मंत्रालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, त्रिपुरा CM माणिक साहा और अन्‍य की मौजूदगी त्रिपुरा सरकार, एनएलएफटी (नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) और एटीटीएफ (ऑल त्रिपुरा टाइगर फोर्स) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
Sep 04, 2024, 3:05 PM IST

भाजपा में शामिल होने के बाद सरायकेला पहुंचे पूर्व सीएम चंपई

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन सरायकेला बुधवार को पहुंचे और उन्‍होंने कहा "आज रैली नहीं रैला है...परिवर्तन का संदेश है।"
Sep 04, 2024, 2:20 PM IST

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप - जाति और धर्म को देख कर तबादले किए जा रहे

यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है औ आरोप लगाया है कि यूपी में जाति और धर्म को देख कर तबादले किए जा रहे हैं।
Sep 04, 2024, 2:18 PM IST

सिंगापुर की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंची पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर की दो दिवसीय यात्रा पर चांगी हवाई अड्डे पर बुधवार को पहुंचे। जहां पर उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया।
Sep 04, 2024, 1:17 PM IST

बीजेपी-आरएसएस के लोग नफरत फैला रहे हैं...

बीजेपी-आरएसएस के लोग नफरत फैला रहे हैं लेकिन देश की जनता अब इन्हें समझ चुकी है और वो ही अब इन्हें जवाब देगी: राहुल गांधी
Sep 04, 2024, 12:56 PM IST

बुलडोजर चलाने के लिए हिम्‍मत चाहिए, सीएम का अखिलेश पर तंज

बुलडोजर चलाने के लिए हिम्‍मत चाहिए, सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज
Sep 04, 2024, 12:54 PM IST

नीसा देवगन ने कान में लगाए हेडफोन...

नीसा देवगन ने कान में लगाए हेडफोन, लेकिन कर डाली ऐसी भूल, फैंस बोले- 'लगता है नशे में है'
Sep 04, 2024, 12:52 PM IST

स्कॉटलैंड-ऑस्ट्रेलिया के मैच की पिच-वेदर रिपोर्ट

SCO vs AUS, T20I: स्कॉटलैंड-ऑस्ट्रेलिया के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
Sep 04, 2024, 12:50 PM IST

2017 से पहले जिन्होंने देश को लूटा...

2017 से पहले जिन्होंने देश को लूटा, आज जब उनके सपने टूट गए, तो टीपू भी सुल्तान बनने चले हैं, सीएम योगी का अखिलेश पर तंज।
Sep 04, 2024, 12:03 PM IST

विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया ने राहुल गांधी से की मुलाकात

विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया ने राहुल गांधी से की मुलाकात, कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें
Sep 04, 2024, 11:30 AM IST

सदियों पुराने संबंधों का एहसास कर रहे हैं-पीएम मोदी

लेकिन हर पल हम यहां दोनों देशों के सदियों पुराने संबंधों का एहसास कर रहे हैं-पीएम मोदी
Sep 04, 2024, 11:30 AM IST

द्विपक्षीय यात्रा है...

यह भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रुनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा है-पीएम मोदी
Sep 04, 2024, 11:29 AM IST

शाही परिवार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं-पीएम मोदी

मैं इस गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य के लिए महामहिम और पूरे शाही परिवार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं-पीएम मोदी
Sep 04, 2024, 11:02 AM IST

'इमरजेंसी' की रिलीज पर रोक के बीच बॉम्बे HC पहुंचे

'इमरजेंसी' की रिलीज पर रोक के बीच बॉम्बे HC पहुंचे को-प्रोड्यूसर्स, आपको बता दें कि फिल्म को 6 सितंबर पर रिलीज होनी थी लेकिन इस पर रोक लगा दी गई थी।
Sep 04, 2024, 10:45 AM IST

PM मोदी का सिंगापुर दौरा ऐतिहासिक क्यों होगा?

India-Singapore Relation: स्ट्रैटजी, सिक्योरिटी, सेमीकंडक्टर; PM मोदी का सिंगापुर दौरा ऐतिहासिक क्यों होगा?
Sep 04, 2024, 10:44 AM IST

पंजाब में पास हुआ 'द ईस्ट वॉर अवार्ड्स अमेंडमेंट बिल'

Punjab: सर्वसम्मति से पास हुआ 'द ईस्ट वॉर अवार्ड्स अमेंडमेंट बिल', दोगुनी हुई 'वार जागीर' की वित्तीय सहायता
Sep 04, 2024, 10:44 AM IST

डॉक्टर को दिखाने गए युवक को आ गया हार्ट अटैक

Heart Attack Video: डॉक्टर को दिखाने गए युवक को आ गया हार्ट अटैक, CCTV में कैद हुई मौत
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+