नीसा देवगन ने कान में लगाए हेडफोन, लेकिन कर डाली ऐसी भूल, फैंस बोले- 'लगता है नशे में है'
Nysa Devgan Viral Video: अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन बावजूद इसके वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। फिलहाल नीसा देवगन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी वजह वह फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।
दरअसल, नीसा देवगन मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। जहां नीसा कुछ ऐसा कर बैठीं जिसके बाद फैंस उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। दरअसल, नीसा को जब एयरपोर्ट पर देखा गया तो वह उनके कानों में हेडफोन लगा हुआ था। इसके बावजूद वह फोन कान में लगाकर बात कर रही थीं।

वीडियो देखा जा सकता है कि नीसा देवगन कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नीसा हेडफोन भी लगा रखा है और वो अपने कान पर फोन भी लगाई दिखाई रही हैं। अब नीसा का ये अंदाज देखकर फैंस कंफ्यूज हो गए। उनका कहना है कि अगर हेडफोन लगा रखे हैं तो फोन कान पर लगाने की क्या जरूरत थी।
नीसा देवगन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजेन्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'क्या मतलब है सिर पर हेडफोन से बात?' एक ने लिखा, 'ये क्या बेवकूफी है हेडफोन भी लगाया है और फोन भी।' अन्य यूजर ने लिखा, 'हेडफोन कह रहा होगा- मैं क्या करूं, जॉब छोड़ दूं?' वहीं एक और लिखता है- 'लगता है, नीसा भूल गई हैं कि उन्होंने सिर पर हेडफोन लगा रखा है।'
बता दें कि, काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम में वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं। नीसा ने कई बार इंटरव्यू में कहा है कि वह फिलहाल अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं और उनका फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं है।
ये भी पढ़ें: इस शख्स पर आया अजय देवगन की बेटी Nysa Devgn का दिल, जानें कौन हैं वेदांत महाजन? सारी फोटोज में आते हैं नजर












Click it and Unblock the Notifications