Haryana BJP List: हरियाणा चुनाव में भाजपा ने पहली सूची में 2 मंत्री-9 विधायकों के टिकट काटे, 17 MLA रिपीट
Haryana BJP candidate List seat wise Name: 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने बुधवार रात को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में भाजपा ने मौजूदा विधायकों-मंत्रियों के टिकट काटने से भी परहेज नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2024 में हरियाणा भाजपा के 67 प्रत्याशियों की पहली सूची में 17 विधायकों व 8 मंत्रियों को दुबारा मौका दिया गया है जबकि 2 मंत्री व 9 विधायकों के टिकट काटे हैं।

हरियाणा भाजपा उम्मीदवारों की सूची की खास बातें
-सीएम नायब सिंह सैनी को लाडवा सीट से टिकट दिया गया है।
-हरियाणा की रानियां सीट से बिजली मंत्री रणजीत चौटाला और राज्य मंत्री विशंभर वाल्मीकि का भी टिकट कटा है।
-डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को नलवा की जगह बरवाला तो वहीं कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव को कोसली की जगह रेवाड़ी से टिकट दिया है।
-जेजेपी से आए तीन विधायकों का भी टिकट दिया गया है, जिसमें देवेंद्र बबली, राजकुमार गौतम व अनूप धानक शामिल हैं।

हरियाणा बीजेपी उम्मीदारों की पहली सूची में कैसे चेहरे?
ओबीसी 17
एससी 13
जाट 13
पंजाबी 9
ब्राहम्ण 8
वैश्य 5
राजपूत 1
सिख 1
बिश्नोई 2

हरियाणा भाजपा उम्मीदवारों की सूची
1 लाडवा से नायब सिंह सैनी
2 कालका से शक्ति रानी शर्मा
3 पंचकूला से ज्ञानचंद गुप्ता
4 अंबाला कैंट अनिल विज
5 अंबाला शहर असीम गोयल
6 मुलाना से संतोष सरवन
7 सढौर से बलवंत सिंह
8 जगाधारी से कंवर पाल गुर्जर
9 यमुनानगर से धनश्याम दास अरोड़ा

11 शाहबाद से सुभाष कलसाना
12 थानेसर से सुभाष सुधा
13 पेहोवा से सरदार कमलजीत सिंह अजराना
14 गुहला से कुलवंत बाजीगर
15 कलायत से कमलेश ढांडा
16 कैथल से लीलाराम गुर्जर
17 नीलाखेडी से भगवान दास कबीरपंथी
18 इंद्री से रामकुमार कश्यप
19 करनाल से जगमोहन आनंद
20 घरौंदा से हरविंदर कल्याण
21 पानीपत ग्रामीण से महिपाल ढांडा
22 पानीपत शहर से प्रमोद कुमार विज
23 इसराना से केएल पंवार

25 खरखौदा से पवन खरखौदा
26 सोनीपत से निखिल मदान
27 गोहाना से डॉ. अरिवंद शर्मा
28 सफीदों से रामकुमार गौतम
29 जींद से केएल मिडढा
30 उचाना कलां से देवेंद्र अत्री
31 टोहाना से देवेंद्र सिंह बबली
32 फतेहाबाद से डूडाराम बिश्नोई
33 रतिया से सुनीता दुग्गल
34 कालांवाली से राजिंदर देशुजोधा
35 रनिया से शीशपाल कंबोज
36 आदमपुर से भव्य बिश्नोई
37 उकलाना से अनूप धानक
38 नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु
39 हांसी से विनोद भयाना
40 बरवाला से रणबीर गंगवा
41 हिसार से कमल गुप्ता
42 नलवा से रणधीर पनिहार
43 लोहारू से जेपी दलाल
44 बधरा से उमेद पातुवास
45 दादरी से सुनील सांगवान

47 तोशाम से श्रुति चौधरी
48 बवानी खेड़ा से कपूर वाल्मीकि
49 मेहम से दीपक हुडडा
50 गढी सांपला किलोई से मंजू हुडा
51 कलानौर से रेनू डाबला
52 बहादुरगढ़ से दिनेश कौशिक
53 बादली से ओम प्रकाश
54 झज्जर कप्तान बिरधाना
55 बेरी संजय कबलाना
56 अटेली से आरती सिंह राव
57 नांगल चौधरी से अभय सिंह यादव
58 कोसली से अनिल दहिना
59 रेवाड़ी से लक्ष्मण सिंह यादव
60 बादशाहपुर से राव नरबीर सिंह
61 गुडगांव से मुकेश
62 सोहना से तेजपाल तंवर
63 पलवल से गौरव गौतम
64 पृथला से टेकचंद शर्मा
65 बल्लभगढ़ मूलचंद शर्मा
66 फरीदाबाद से विपुल गोयल
67 तिगांव से राजेश नागर
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 कार्यक्रम
नोटिफिकेशन - 5 सितंबर
नामांकन - 12 सितंबर
छंटनी - 13 सितंबर
नाम वापसी - 16 सितंबर
मतदान - 5 अक्टूबर
मतगणना - 8 अक्टूबर
कुल सीट- 90
बहुमत-46












Click it and Unblock the Notifications