बुलडोजर चलाने के लिए हिम्‍मत चाहिए, सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

CM Yogi Bulldozer justice: उत्‍तर प्रदेश में बुलडोजर एक्‍शन पर घमासान शुरू हो चुका है। योगी सरकार के बुलडोजर एक्‍शन पर अखिलेश यादव के बयान पर यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने करारा जवाब देते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसा है।

बता दें अखिलेश यादव ने गोरखपुर में सपा की संगठन बैठक के दौरान कहा था कि 2027 के बाद बुलडोजर का रुख गोरखपुर की तरफ होगा। जिसके बाद अखिलेश यादव यूपी की भाजपा सरकार के निशाने पर आ चुके हैं।

CM Yogi

उत्त्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा चयनित 1,334 अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन को नियुक्ति-पत्र कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्‍यानाथ ने कहा अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा बुलडोजर चलाने के लिए दिल और दिमाग दोनेां चाहिए। बुलडोजर चलाने के लिए हिम्‍मत चाहिए।

'बुलडोजर सबके हाथ में फिट नहीं बैठता'

सीएम योगी ने कहा माफियाओं और दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग क्‍या बुलडोजर चलवाएंगे। इसके साथ ही सीएम ने कटाक्ष किया कि बुलडोजर सबके हाथ में फिट नहीं बैठता है।

"टीपू" भी सुल्‍तान बनने चले हैं

सीएम योगी यहीं पर नहीं रुके उन्‍होंने 2017 के पहले जिन्‍होंने उत्‍तर प्रदेश को लूटा, आज जब सपने टूट गए तो, वो टीपू भी सुल्‍तान बनने चले हैं। इसके साथ ही सीएम ने कहा वो मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं।

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव से पूछा ये सवाल

वहीं यूपी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बुलडोजवार वाले बयान पर पलटवार करते हुए कटाक्ष किया है कि क्या उनका बुलडोजर नवाब सिंह के घर जाएगा?

सपा पर सीएम योगी ने लगाया ये आरोप

सीएम योगी ने यूपी की पिछली सपा सरकार पर आरोप लगाया कि उनहोंने यूपी के युवाओं, उद्यमियों और व्‍यापारियों के भविष्‍य के साथ खेला। आज हमारी सरकार में युवाओं, उद्यमियों और व्‍यापारियों की क्षमता और योग्यता के रास्‍ते में बाधा नहीं बन सकता।

भ्रष्‍टाचारियों की संपत्तियां गरीबों में बांट दी जाएगी
सीएम योगी ने कहा अगर कोई समस्‍या या बाधा आई तो हमारी सरकार उसे हटाएंगी। इसके साथ ही उन्‍होंने चेतावनी दी कि जो लोग बेईमानी और भ्रष्‍टाचार करेंगे उनकी संपतियों को कुर्क करके गरीबों में वितरित कर दी जाएगी।

आखिलेश याद ने क्‍या कहा था?

समाजवादी पार्टी प्रमुख और यूपी के पूर्वमुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम में दावा किया था कि 2027 में यूपी में सपा की सरकार बनेगी और भाजपा का यूपी से सफाया हो जाएगा। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा सपा की सरकार बनते ही यूपी के सभी बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की तरफ होगा। उन्‍होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में निर्दोष लोगों को सताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+