Heart Attack Video: डॉक्टर को दिखाने गए युवक को आ गया हार्ट अटैक, CCTV में कैद हुई मौत
Ashoknagar News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक युवक सीने में दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर से इलाज कराने गया हुआ था। बेंच में बैठे-बैठे अचानक हार्ट अटैक से वह गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई है। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
दरअसल, 24 वर्षीय युवक सीने में दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर को दिखाने गया था। तभी अचानक उसे हार्ट अटैक आ गया। मृतक युवक की पहचान शाहरुख मिर्जा के रूप में हुई है।

Recommended Video
वायरल हो रहे 18 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक बेंच पर बैठकर इंतजार कर रहा है। अचानक वह अपने दोनों हाथ पैर पर रखता है। और कुछ ही सेकंड में पास रखे दूसरे बेंच पर गिर जाता है। उसका सिर जोर से बेंच से टकराता है। उसे गिरता देख आसपास के लोग उसे उठाने दौड़ते हैं। आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया जाता है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक को घबराहट की समस्या था। वह मंगलवार को सिविल अस्पताल कैंपस में डॉक्टर पंकज गुप्ता के सरकारी आवास पर इलाज कराने पहुंचा था।
युवक की मौत पर डॉक्टर पंकज ने जानकारी कि वह हमारे पास इलाज के लिए आया था। करीब 2 मिनट तक बेंच पर बैठा रहा और फिर गिर गया। हम उसे चंदेरी सिविल अस्पताल ले गए। जहां उसकी ECG की गई। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उसे रात में काफी समय से सीने में दर्द हो रहा था। युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक है।
जानकारी अनुसार मृतक शाहरुख मिर्जा की बाइक रिपेयरिंग की दुकान थी। उसे दुकान पर घबराहट और सीने में दर्द होने लगा। इसके बाद वह अपने घर चला गया था। सोमवार तक तबीयत में सुधार न होने के बाद वह खुद ही इलाज कराने के लिए डॉक्टर पंकज गुप्ता के पास पहुंचा था। युवक घर में अकेला ही कमाने वाला था। उसके छोटे भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पिता की मौत बहुत पहले हो गई थी। उसकी एक छोटी बेटी है। पत्नी गर्भवती है। अब उसके परिवार में उसकी मां, छोटा भाई, पत्नी और बेटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications