Aaj ki Taja Khabar LIVE: 'केंद्र सरकार का धन्यवाद', पिता कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न के ऐलान पर JDU सांसद

Aaj ke Taja Samachar Live Updates: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के बाद, पहले ही दिन बड़ी संख्या में भक्त अपने रामलला के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं। वहीं, दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत को कड़ाके की ठंड से फिलहाल कोई राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है और कोहरे की वजह से आज अलग-अलग राज्यों से दिल्ली आने वाली 28 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला नाम की नामीबियाई मादा चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। देश, दुनिया की सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स पढ़ें यहां।

breaking news

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Jan 23, 2024, 9:51 PM IST

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न, बेटे ने दिया धन्यवाद

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर उनके बेटे और जेडीयू सांसद रामनाथ ठाकुर कहते हैं कि मैं अपनी तरफ से, अपनी पार्टी और बिहार के लोगों की तरफ से केंद्र सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं.. .मैं इसे राजनीति के नजरिए से नहीं देखता। उनकी (कर्पूरी ठाकुर की) कल 100वीं जयंती है, शायद उसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है।
Jan 23, 2024, 8:51 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ''मुझे खुशी है कि भारत सरकार ने सामाजिक न्याय के प्रतीक, महान जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला किया है और वह भी ऐसे समय में जब हम उनकी जन्म शताब्दी मना रहे हैं..."
Jan 23, 2024, 8:49 PM IST

भारत पर्व का भी आरंभ- मोदी

आज पराक्रम दिवस पर लाल किले से भारत पर्व का भी आरंभ हो रहा है। अगले 9 दिनों में भारत पर्व में गणतंत्र दिवस की झांकियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा देश की विविधता का प्रदर्शन किया जाएगा: PM मोदी
Jan 23, 2024, 8:31 PM IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मिलेगा 'भारत रत्न'

केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया है। बुधवार को उनकी 100वीं जन्म जयंती से पहले यह घोषणा की गई है।
Jan 23, 2024, 7:35 PM IST

राम लला के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी।
Jan 23, 2024, 7:34 PM IST

पराक्रम दिवस के कार्यक्रम में पीएम मोदी

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पराक्रम दिवस के अवसर पर लाल किले में आयोजित एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। साथ ही लाल किले पर आयोजित नाट्य प्रस्तुति भी देखी।
Jan 23, 2024, 7:33 PM IST

कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली

कर्नाटक यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने असम में पार्टी सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कथित हमले के खिलाफ बेंगलुरु में कांग्रेस भवन से मशाल रैली निकाली।
Jan 23, 2024, 6:10 PM IST

'मैं भक्तों से धैर्य बनाए रखने की अपील करता हूंं'

अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि मैं सभी श्रद्धालुओं को आश्वस्त करता हूं कि वे रामलला के दर्शन कर सकेंगे। दर्शन लगातार जारी है। मैं भक्तों से धैर्य बनाए रखने की अपील करता हूंं।
Jan 23, 2024, 5:36 PM IST

PM मोदी की पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 के पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात की और उनसे बातचीत की।
Jan 23, 2024, 5:01 PM IST

अजमेर में स्‍कूूल की बिल्डिंग में लगी आग

राजस्थान: अजमेर के पंचशील अस्तित्व किड्स सद्गुरु स्कूल के ऊपरी हिस्से में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
Jan 23, 2024, 4:39 PM IST

शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा गिरा

शेयर बाजार आज शुरुआती तेजी से बाद बुरी तरह से धराशायी हो गया। सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 70,440 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 315 अंक से ज्यादा की गिरावट है।
Jan 23, 2024, 4:02 PM IST

आज तीन लाख लोगों ने राम मंदिर के किए दर्शन

उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि आज करीब 3 लाख भक्‍तों ने राम मंदिर में दर्शन किए हैं। स्थानीय प्रशासन भक्तों को निरंतर दर्शन कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है।
Jan 23, 2024, 3:19 PM IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "असम के मुख्यमंत्री यात्रा के लिए जो कर रहे हैं इससे यात्रा को फायदा हो रहा है। असम में मुख्य मुद्दा यात्रा बन चुकी है। ये तो इनका (भाजपा) डराने का तरीका है।
Jan 23, 2024, 3:00 PM IST

बड़ी संख्या में भगवान भक्त पहुंच रहे राम मंदिर

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद बड़ी संख्या में भगवान राम भक्त अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं को दर्शन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। स्‍वयं प्रमुख सचिव-गृह संजय प्रसाद और स्पेशल डीजी-लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार राम मंदिर के गर्भगृह में मौजूद हैं।
Jan 23, 2024, 1:59 PM IST
असम

राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस को 'भीड़ को उकसाने' के लिए राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।
Jan 23, 2024, 1:35 PM IST

क्या है प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना?

अयोध्या में कल राम मंदिर के उद्घाटन समारोह और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। पीएम ने देशभर में एक करोड़ घरों को सौर ऊर्जा का तौहफा देने का ऐलान किया है। अयोध्या से लौटने के बाद पीएम मोदी ने 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना' का ऐलान किया।
Jan 23, 2024, 1:22 PM IST

अयोध्या में अनियंत्रित हुआ आस्था का सैलाब, लोगों ने तोड़े बेरिकेड्स

अयोध्‍या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज भारी संख्‍या में भक्‍त दर्शन को पहुंच गए, जिससे वहां स्थिति अनियंत्रित हो गई। लोगों ने बेरिकेड्स तोड़ दिए।
Jan 23, 2024, 1:00 PM IST

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बवाल

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बवाल हो गया है। असम में राहुल गांधी के समर्थकों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई है।
Jan 23, 2024, 12:38 PM IST

रामलला दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़, बंद करने पड़े कपाट

अयोध्या का राम मंदिर आज 23 तारीख से आम भक्तों के लिए खोल दिया गया है। हालांकि हजारों की भीड़ के कारण राम मंदिर का प्रवेष द्वार बंद कर दिया गया है।
Jan 23, 2024, 12:36 PM IST

लेंगपुई में म्यांमार वायु सेना का विमान क्रैश

मिजोरम के लेंगपुई में आज म्यांमार वायु सेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में छह लोग घायल होने की खबर है। विमान में पायलट समेत 14 लोग सवार थे। मिजोरम डीजीपी ने जानकारी दी कि घायलों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Jan 23, 2024, 12:19 PM IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक राजभवन पहुंचे

बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार अचानक राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं।
Jan 23, 2024, 11:32 AM IST

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद PM का देशवासियों को संदेश

श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हुई। अब अयोध्या में रामलला को विराजने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम एक संदेश दिया है।
Jan 23, 2024, 11:13 AM IST

हुडा रिफंड घोटाला मामले में ईडी की छापेमारी

कथित हुडा रिफंड घोटाला मामले में ईडी ने चंडीगढ़, पंचकुला, मोहाली और हिमाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।
Jan 23, 2024, 10:49 AM IST

प्रधानमंत्री ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पराक्रम दिवस पर महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए उनका अटूट समर्पण आज भी प्रेरित करता है।
Jan 23, 2024, 10:39 AM IST

गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल

दिल्ली: राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल चल रही है।
Jan 23, 2024, 10:34 AM IST

भारतीय स्टॉक मार्केट ने रचा इतिहास

सेंसेक्स 551.09 अंक चढ़ा, फिलहाल 71,974.74 अंक पर कारोबार; निफ्टी 158 अंक बढ़कर 21,729.80 पर पहुंच गया। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार हांगकांग को पछाड़कर वैश्विक स्तर पर चौथा सबसे बड़ा इक्विटी बाजार बन गया है।
Jan 23, 2024, 9:58 AM IST

रत की स्थायी सदस्यता का समर्थन

मस्क ने किया UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन
Jan 23, 2024, 9:15 AM IST

कोहरे के आगोश में दिल्ली

दिल्ली में जारी है शीतलहर का प्रकोप, कोहरे की वजह से देश के अलग-अलग राज्यों से राजधानी आने वालीं 28 ट्रेनें लेट
Jan 23, 2024, 9:14 AM IST

हनुमान गढ़ी में भक्तों का तांता

अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़, सोमवार को संपन्न हुई थी श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा
Jan 23, 2024, 9:09 AM IST

कूनो नेशनल पार्क में तीन शावकों का जन्म

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में ज्वाला नाम की नामीबियाई मादा चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने 'एक्स' हैंडल पर वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+