शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स में 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट
stock market, शेयर बाजार आज शुरुआती तेजी से बाद बुरी तरह से धराशायी हो गया। सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 70,440 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 315 अंक से ज्यादा की गिरावट है।
सोनी और जी एंटरटेनमेंट के बीच विलय की डील टूटने से निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। सुबह बाजार खुलते ही ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयरों ने 10 फीसदी गिरावट के साथ अपना लोअर सर्किट छू लिया।

बेंचमार्क शेयर बाजार सूचकांकों ने मंगलवार के कारोबारी सत्र के दौरान तेज यू-टर्न लिया। शुरुआती कारोबार में तेजी से बढ़त हासिल करने के बाद एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में तेज गिरावट हुई।
दोपहर 2:43 बजे तक सेंसेक्स 1021.17 अंक नीचे गिरकर 70,402.48 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी50 340.70 अंक गिरकर 21,231.10 पर आ गया। इससे पहले सेंसेक्स 445 अंक चढ़कर 71,868 पर खुला था। वहीं निफ्टी में भी 145 अंक की तेजी रही।
जी-सोनी की मर्जर डील कैंसिल होने के बाद आज जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 31% की गिरावट है। मंगलवार को ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर 208 रुपये के भाव पर खुले थे, लेकिन लगातार लोअर सर्किट के बाद यह 162 रुपये प्रति शेयर 52 वीक के लो पर चला गया।
एक सकारात्मक बात यह है कि सिप्ला और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में क्रमशः 7 प्रतिशत और 2 प्रतिशत की बढ़त देखी गई, जो तीसरी तिमाही के लाभ अनुमान से अधिक है। मीडिया, रियल्टी, बैंक, वित्तीय सेवा और एफएमसीजी जैसे व्यापक बाजार और क्षेत्रीय सूचकांकों में गिरावट रही, जबकि फार्मा और आईटी लाभ में रहे।












Click it and Unblock the Notifications