Ram Mandir: अयोध्या में अनियंत्रित हुआ जनसैलाब, मंदिर में एंट्री पर रोक, जानें अब कब होंगे रामलला के दर्शन?

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या का राम मंदिर आज 23 तारीख से आम भक्तों के लिए खोल दिया गया है। हालांकि हजारों की भीड़ के कारण राम मंदिर का प्रवेष द्वारा बंद कर दिया गया है। सिर्फ केवल बाहर निकलने का मार्ग खोला गया है। मंदिर में एंट्री पर रोक लगा दी गई है।

असल में रामलला के दर्शन के लिए पहले ही दिन रामभक्तों का जनसैलाब मंदिर के बाहर उमड़ा। रात से ही रामभक्त लाइन लगाकर मंदिर खुलने और दर्शन का इंतजार कर रहे थे। स्तिथि के कंट्रोल में होते ही राम मंदिर फिर से खोला जाएगा।

Ram Mandir

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अयोध्या में भीड़ अनियंत्रित हो गई है। लोग बेरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ रहे हैं। मंदिर में 2 बजे तक श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।

मंगलवार (23 जनवरी) की सुबह 7 बजे से मंदिर को आम भक्तों के लिए खोल दिया गया था। रामलला के दर्शन करने के लिए मंदिर के बाहर कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन देखी गई।

राम मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर देर रात से ही भक्तों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। बताया जा रहा है कि तड़के 2-3 बजे से ही रात को लाइन लगनी शुरू हो गई थी। 'जय श्री राम' का उद्घोष करते हुए भक्त लाइन में लगे और अब मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं।

अयोध्या में राम मंदिर खुलने का टाइम

अयोध्या में नव-पवित्र राम मंदिर के दरवाजे 23 जनवरी को जनता के लिए खोल दिए गए हैं। राम मंदिर प्रतिदिन दो समय स्लॉट के दौरान भक्तों के लिए खोला जाएगा। मंदिर हर दिन सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा। दोपहर में 12:00 बजे से 2:00 तक रामलला को भोग और विश्राम कराया जाएगा। मंदिर हफ्ते में सातों दिन खुला रहेगा।

उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मंदिर में लाखों तीर्थयात्री और पर्यटक आएंगे। जो इस दिव्य राम मंदिर को देखने के लिए उत्साहित हैं। मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने रामलला की 51 इंच लंबी मूर्ति बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+