'जिन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या देखी...' रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद PM का देशवासियों को खास संदेश
22 जनवरी का दिन पूरे देशवासियों के लिए बेहद ऐतिहासिक रहा है। श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हुई। अब अयोध्या में रामलला को विराजने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के नाम एक संदेश दिया है। पीएम ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने खास मैसेज दिया।
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के एक दिन बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कहा कि दुनिया ने जो देखा, वो यादों में अंकित रहेगा। ट्विटर पर पीएम मोदी ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि हमने कल 22 जनवरी को अयोध्या में जो देखा, वो आने वाले वर्षों में यादों में रहेगा।

पीएम मोदी ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें प्राण प्रतिष्ठा समारोह की झलकियां भी दिखाई गईं। क्लिप में देखा जा सकता है कि हजारों लोग भगवान राम का जप करक रहे हैं और हेलीकॉप्टर ने मंदिर पर फूलों की भी वर्षा की।
सोमवार को अयोध्या मंदिर में राम लला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई, ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम था, जिन्होंने भव्य मंदिर के निर्माण से आगे बढ़कर 'मजबूत, सक्षम और दिव्य' नींव बनाने का आह्वान भी किया।
प्रधानमंत्री लाल कपड़े पर चांदी का 'छत्तर' (छाता) रखकर मंदिर परिसर के अंदर चले गए। क्रीम रंग की धोती और पटका के साथ सुनहरा कुर्ता पहने हुए, उन्होंने 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए 'संकल्प' लिया और बाद में अनुष्ठान के लिए गर्भगृह में चले गए।












Click it and Unblock the Notifications