दिल्ली में Republic Day की फुल ड्रेस रिहर्सल, ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने से बचें

Delhi Traffic Police: देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड 2024 से पहले फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

ऐसे में आज (23 जनवरी) को सेंटर दिल्ली में ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना है, जिसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से एडवाइजरी के मुताबिक अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

Delhi Traffic Police

फुल ड्रेस रिहर्सल को देखते हुए परेड मार्ग पर रास्ते बंद और यातायात प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। वहीं मेट्रो सेवाएं भी कुछ स्टेशन पर प्रतिबंधों के साथ उपलब्ध होंगी। ऐसे में दिल्ली की यात्रा करने से पहले पढ़ें पूरी डिटेल।

23 जनवरी को होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होगी और लाल किला तक जाएगी।रिहर्सल विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराहे, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले पर समाप्त होगी।

ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सोमवार शाम 6 बजे से मंगलवार को रिहर्सल के अंत तक विजय चौक से इंडिया गेट तक कर्तव्य पथ पर किसी भी यातायात को अनुमति नहीं दी जाएगी। परेड को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक अरेजमेंट और प्रतिबंध लगाए गए हैं।

ये रोड रहेंगे बंद

रिहर्सल के दौरान कई सड़कें आम यातायात के लिए बंद रहेंगी। 22 जनवरी शाम 6:00 बजे से विजय चौक बंद रहेगा। उसी दिन रात 11:00 बजे से रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड बंद रहेंगे। इसके अलावा इंडिया गेट पर 'सी' हेक्सागोन 23 जनवरी को सुबह 9:15 बजे के बाद से बंद कर दिया जाएगा।

मंगलवार सुबह 10.30 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग पर दोनों दिशाओं में यातायात की अनुमति नहीं होगी। इसमें कहा गया है कि क्रॉस-ट्रैफिक को केवल परेड की गतिविधि के आधार पर अनुमति दी जाएगी।

वहीं फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सभी स्टेशन से मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशन से सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक उतरने और चढ़ने की अनुमति नहीं होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+