भारतीय स्टॉक मार्केट ने रचा इतिहास, हांगकांग को पीछे छोड़कर बना दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार
India Overtakes Hong Kong As World's Fourth-Largest Stock Market: भारत के शेयर बाजार ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए हांगकांग के शेयर बाजार को पीछे छोड़ दिया है, और अब भारत का स्टॉक एक्सचेंज, दुनिया का चौथा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है, जो एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनने की तरफ भारत के कदम को दर्शाता है।
ब्लूमबर्ग ने आंकड़ों के आधार पर जो रिपोर्ट जारी किया है, उसके मुताबिक, भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध शेयरों का संयुक्त मूल्य सोमवार को बंद होने तक 4.33 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया, जबकि हांगकांग शेयर बाजार के लिए ये आंकड़ा 4.29 ट्रिलियन डॉलर का था।

भारतीय शेयर बाजार की एतिहासिक उपलब्धि
ये डेटा, भारत को वैश्विक स्तर पर चौथा सबसे बड़ा इक्विटी बाजार बनाता है। इसका शेयर बाजार पूंजीकरण पिछले साल 5 दिसंबर को पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया था, जिसमें से लगभग आधा पिछले चार वर्षों में आया है।
मुंबई में एक्सिस म्यूचुअल फंड के मुख्य निवेश अधिकारी आशीष गुप्ता ने ब्लूमबर्ग को बताया, कि "भारत में विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए सभी सही सामग्रियां मौजूद हैं।"
वहीं, हांगकांग शेयर बाजार के भारत से पीछे जाने की सबसे बड़ी वजह, वैश्विक मंदी और चीन की घटता एक्सपोर्ट और चीन की अर्थव्यवस्था में आ रहा संकुचन है। चीन की कुछ सबसे प्रभावशाली और नवोन्वेषी कंपनियां, हांगकांग में लिस्टेड हैं। बीजिंग के कड़े कोविड-19 प्रतिबंध के बाद कम्युनिस्ट सरकार की तरफ से कंपनियों के खिलाफ की गई कार्रवाइयां, रियल एस्टेट सेक्टर में आई आर्थिक तबाही और अमेरिका के साथ साथ पश्चिमी देशों के चल रहे तनाव मुख्य फैक्टर्स हैं, जिन्होंने हांगकांग शेयर बाजार में चीनी शेयरों को बुरी तरह से प्रभावित किया है।
2021 में अपने शिखर के बाद से चीनी और हांगकांग शेयरों का कुल बाजार मूल्य 6 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा गिर चुका है। हांगकांग में नई लिस्टिंग सूख गई है। हांगकांग शेयर बाजार को, जिसे एशिया का वित्तीय केंद्र माना जाता था, वो प्रारंभिक जनता के लिए दुनिया के सबसे व्यस्त स्थानों में से एक के रूप में अपनी स्थिति खो रहा है।
विदेशी फंडों ने 2023 में भारतीय शेयरों में 21 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया, जिससे देश के बेंचमार्क एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स को लगातार आठवें साल बढ़त हासिल करने में मदद मिली।
गिलाउम जैसन और पीटर ओपेनहाइमर सहित गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक के रणनीतिकारों ने फर्म के वैश्विक रणनीति सम्मेलन के एक सर्वेक्षण के परिणामों के साथ 16 जनवरी को एक नोट में लिखा है, कि "इस बात पर स्पष्ट सहमति है, कि भारत में सबसे अच्छा दीर्घकालिक निवेश के अवसर है।"












Click it and Unblock the Notifications