Bihar Politics: CM नीतीश कुमार अचानक पहुंचे राजभवन, अटकलों का बाज़ार गर्म
Bihar Politics: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष-विपक्ष विभिन्न रणनीतियों के तहत मतदाताओं को लुभाने में जुटे हुए हैं। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपनी सियासी चाल से लोगों को चौंकाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
इसी क्रम में सीएम नीतीश कुमार अचानक राजभवन पहुंचे हैं। उनके साथ विजय चौधरी भी गए हैं। सीएम नीतीश कुमार ने सरकारी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद सीधे राजभवन का रुख किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजपाल से मिलने राज भवन पहुंचने के बाद से ही प्रदेश में संभावनाओं की सियासत पर चर्चा तेज़ हो गई है।

सीएम नीतीश कुमार की राज्यपाल के साथ क़रीब 40 मिनट तक बैठक चली। सूत्रों की मानें तो सीएम नीतीश ने विधानमंडल के बजट सत्र को लेकर राज्यपाल से मुलाक़ात की है। इस बैठक के बाद सत्र बहुत ही खास होने की संभावना है।
बिहार की सियासी गलियारों में पिछले कुछ दिनों से सीएम नीतीश कुमार के एनडीए में वापस जाने की क़यासबाज़ी हो रही है। संभावनाओं की सियासत को उस वक्त हवा मिली जब, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक इंटरव्यू में कहा कि एनडीए के में नीतीश कुमार के लिए दरवाज़े खुले हैं। इस पर अमित शाह का जवाब था कि था कि प्रस्ताव आने पर विचार करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications