PM Suryoday Yojana: क्या है प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना? कब से शुरू होगा, किसे मिलेगा लाभ, जानें हर एक डिटेल
Pradhanmantri Suryoday Yojana: अयोध्या में कल राम मंदिर के उद्घाटन समारोह और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। पीएम ने देशभर में एक करोड़ घरों को सौर ऊर्जा का तौहफा देने का ऐलान किया है। अयोध्या से लौटने के बाद पीएम मोदी ने 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना' का ऐलान किया।
पीएम ने कहा कि सूर्यवंशी भगवान राम के आलोक से विश्वभर के सभी भक्तगण को हमेशा ऊर्जा मिलती है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारत को आत्मनिर्भर बनाने और बिजली की कमी को दूर करने के लिए एक करोड़ घरों को अपना रूफटॉप सोलर देने का निर्णय लिया है।

क्या है 'प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना'?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लांच की गई इस योजना के अंतर्गत देशभर में एक करोड़ घरों के ऊपर रूफटॉप सोलर लगाए जाएंगे। इस से उन घरों में बिजली की कमी नहीं होगी। इस योजना से गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।
यह भी देखें: Ram Mandir Pran Prathistha: प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने क्यों मांगी रामलला से माफी?
क्या होता है रूफटॉप सोलर?
इस में घर की छत के ऊपर सोलर पैनल्स लगाए जाते हैं। इस पैनल्स में सोलर प्लेट लगी होती हैं। रूफटॉप सोलर ऐसी तकनीक है जो सूर्य की किरणों से ऊर्जा खींचकर बिजली बनाती है। इसके पैनल में फोटोवोल्टिक सेल्स लगे होते हैं जो फोटो यानी लाइट को बिजली में बदलते हैं यानी सौर ऊर्जा को तब्दील कर के बिजली बना देते हैं। इस बिजली में और पावर ग्रिड से आने वाली बिजली में अंतर नहीं होता। ये भी वहीं काम करती है जो पावर ग्रिड से आने वाली बिजली करती है।
यह भी देखें: आज हुए लोकसभा चुनाव तो बिहार में INDIA अलायंस बनेगा NDA के लिए मुसीबत? नए सर्वे ने चौंकाया
किसे मिलेगा इसका लाभ?
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का सबसे बड़ा लाभ गरीब और मध्यम वर्ग को होगा। अभी इस वर्ग को बिजली के बिल के तौर पर अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा खर्च करना पड़ता है। बिजली के बिल को लेकर देश में राजनीति भी होती रही है। बिजली बिल की माफी, मुफ्त बिजली जैसे मुद्दे पर लोगों को लुभाने की कोशिश राजनीतिक पार्टियां करती रहीं हैं।
यह भी देखें: राम मंदिर की भीड़ में अमिताभ बच्चन के पास पहुंचे पीएम मोदी, जोड़े हाथ और फिर पूछा ऐसा सवाल कि...
कब से शुरु होगी योजना?
योजन कब से शुरू होगी और किस क्षेत्र से इसकी शुरुआत होगी इस बारे में जानकारी अभी नहीं दी गई है। उम्मीद है इसे लेकर केंद्र सरकार जल्द ही रोडमैप जारी करेगी। फिलहाल सरकार सोलर एनर्जी से जुड़ी 'नेशनल रूफटॉप स्किम' चला रही है। इस योजना के तहत लोगों को सोलर पैनल लगवाने में 40 फीसदी सब्सिडी दी जाती है।
यह भी देखें: 'जिन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या देखी...' रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद PM का देशवासियों को खास संदेश
कितना आता है सोलर पैनल लगाने का खर्च?
सोलर पैनल से बिजली बनाने का खर्च पैनल के मॉड्यूल और इनवर्टर पर निर्भर होता है। 1 किलोवॉट का सोलर पैनल लगाने में 45 से 85 हजार रुपए तक का खर्च आता है। इसके अलावा बैटरी का खर्च अलग होता है। इसी प्रकार, 5 किलोवॉट के सोलर पैनल को लगवाने में 2.25 से 3.25 लाख रुपए तक का खर्च आता है।
यह भी देखें: पराक्रम दिवस पर PM मोदी ने सुभाष चंद्र बोस को किया याद, कहा- 'ये देश उनके साहस का सम्मान करता है'












Click it and Unblock the Notifications