Live: 'वे दोयम दर्जे का खेल खेल रहे', BJP और कांग्रेस पर बरसी TMC

Breaking News Live Updates: कथित सेक्स स्कैंडल मामले के बाद कर्नाटक की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। इसी बीच जेडीएस ने सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को निलंबित कर दिया गया है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर बरसे। पीएम ने कहा ​कि कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया, हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।

मौसम की बात करें तो पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है, कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोक्ष की वजह से बारिश होने की आशंका है इसलिए कश्मीर और हिमाचल में अलर्ट जारी किया गया है।

Breaking News

यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Apr 30, 2024, 11:50 PM IST

'वे दोयम दर्जे का खेल खेल रहे', BJP और कांग्रेस पर TMC

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि एसएससी भर्ती मुद्दे पर, हमें जो कहना है वह यह है कि जो लोग इसके लायक हैं और वास्तविक हैं, उन्हें यह मिलना चाहिए...उन्हें नौकरियां नहीं खोनी चाहिए लेकिन सीपीआई (एम), भाजपा और कांग्रेस राजनीति कर रहे हैं, वे अदालत में जाते हैं और पूरे पैनल को खारिज करने के लिए कहते हैं...वे क्या चाहते हैं? उन्हें एक रचनात्मक प्रस्ताव देना चाहिए...वे दोयम दर्जे का खेल खेल रहे हैं।
Apr 30, 2024, 9:00 PM IST

उत्तर प्रदेश

इटावा: सपा के प्रमुख और कन्नौज से उम्मीदवार, अखिलेश यादव ने कहा, " वैक्सीन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वैक्सीन पर बहस हो रही है...भाजपा के लोगों ने हर किसी को एक ही तरह की वैक्सीन लगाने की सुविधा दी...भाजपा के लोगों ने इसका प्रचार किया और लोगों से कहा कि टीका लगवाएं। आज यह भी जुमला निकला...जब भारत में टीका विकसित किया गया था, तो हम इस पर सवाल नहीं उठा रहे थे, लेकिन जब यह तैयार हो गया, तो जिन अधिकारियों को इसे मंजूरी देनी थी, उन्होंने वह टीका नहीं लिया।
Apr 30, 2024, 8:59 PM IST

अनंतनाग सीट पर मतदान टला

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी संसदीय सीट पर मतदान टल गया है। इस सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होनी थी, लेकिन अब यहां छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा।
Apr 30, 2024, 6:42 PM IST

दिल्ली:

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अंतरिम अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा, मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मुझे इस जिम्मेदारी के लायक समझने के लिए धन्यवाद करता हूं। आने वाले समय में हम कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। मेरा यह कर्तव्य है कि मैं सब तक पहुंचकर उनसे बात करूं कि उन्हें क्या परेशानी है। मैं समझता हूं कि सबकी आस्था कांग्रेस से है। कोई कांग्रेस से नाराज़ नहीं हो सकता।
Apr 30, 2024, 6:41 PM IST

ईसी पहुंची आप

AAP नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "हमने चुनाव आयोग से एक छोटी सी बात पूछी कि भाजपा ने एक महीने से पूरे दिल्ली में भद्दे और आपत्तिजनक होर्डिंग लगाए हैं जिसमें विपक्ष के नेताओं और मुख्य तौर पर अरविंद केजरीवाल को आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित किया गया है।
Apr 30, 2024, 6:41 PM IST

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस कार्यकर्ता अमेठी के गौरीगंज में पार्टी कार्यालय के बाहर बैठे और मांग की कि राहुल गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा को लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा जाए।
Apr 30, 2024, 5:23 PM IST

पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12 वीं क्लास का रिजल्ट

पंजाब बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। बोर्ड की आधिकारिक साइट पर रिजल्ट लिंक जल्द ही एक्टिव किया जाएगा।
Apr 30, 2024, 4:52 PM IST

अरविंद केजरीवाल की अर्जी पर SC में अब 3 मई को सुनवाई

दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। अरविंद केजरीवाल की अर्जी पर अब सुप्रीम कोर्ट में 3 मई को सुनवाई होगी।
Apr 30, 2024, 4:04 PM IST

वर्ल्ड कप टीम का ऐलान, केएल राहुल OUT

Indian Team for T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम में दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को शामिल किया गया है। कुछ बड़े नामों को इस टीम में जगह नहीं मिल पाई है। विराट कोहली को टीम में जगह मिली है।
Apr 30, 2024, 2:56 PM IST

भारत के टी20 विश्व कप टीम का ऐलान कुछ देर में

भारत के टी20 विश्व कप टीम का ऐलान कुछ देर में किया जा सकता है, अगरकर और जय शाह बैठक के लिए पहुंचे।
Apr 30, 2024, 2:20 PM IST

PM मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज

महाराष्ट्र के धाराशिव में सार्वजनिक रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके फेक वीडियो उनकी 'मोहब्बत की दुकान' में बेचे जा रहे हैं। वे मोदी के भाषणों और आवाज का उपयोग करके नकली वीडियो बना रहे हैं। कांग्रेस हार से बहुत डरती है।"
Apr 30, 2024, 2:17 PM IST

शाह के एडिट वीडियो मामले में एक्शन

अहमदाबाद: गुजरात पुलिस ने कथित तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एडिट वीडियो मामले में कांग्रेस विधायक जिग्नेश मेवाणी के पीए सतीश और एक AAP कार्यकर्ता सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
Apr 30, 2024, 1:19 PM IST

पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन: सुप्रीम कोर्ट ने योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के वकील से प्रत्येक अखबार के मूल पृष्ठ को रिकॉर्ड में दाखिल करने को कहा जिसमें सार्वजनिक माफी जारी की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख के लिए योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट दे दी है।
Apr 30, 2024, 12:44 PM IST

महाराष्ट्र पीएम की रैली

महाराष्ट्र के माधा में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पिछले 10 वर्षों में हजारों महिलाएं स्वयं सहायता समूहों में शामिल हुई हैं। वर्षों से महिलाएं गांवों के तेजी से विकास में योगदान दे रही हैं। हमने 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया है। भारत में जल्द ही 3 करोड़ लखपति दीदी होंगी और यह मेरी गारंटी है।"
Apr 30, 2024, 11:18 AM IST

मुंबई उत्तर पश्चिम से शिवसेना का उम्मीदवार घोषित

महाराष्ट्र: शिवसेना ने मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से रवींद्र वायरकर को अपना उम्मीदवार घोषित किया।
Apr 30, 2024, 10:54 AM IST

राहुल और प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी पर बोले शाह

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवारी के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "मुझे नहीं पता कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं, लेकिन भ्रम की स्थिति मात्रा से पता चलता है कि उनमें आत्मविश्वास की कमी है। उत्तर प्रदेश में स्थिति यह है कि वे अपनी पारंपरिक सीटें छोड़कर भाग गए हैं।''
Apr 30, 2024, 9:50 AM IST

IND vs BAN Dream 11: करोड़ों जीतने का सुनहरा मौका!

IND vs BAN Dream 11: करोड़ों जीतने का सुनहरा मौका! भारत-बांग्लादेश के इन खिलाड़ियों पर लगाएं दांव
Apr 30, 2024, 9:49 AM IST

भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत

Bhagalpur News: भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, बाराती गाड़ी पर पलटा ट्रक, 6 लोगों की मौत
Apr 30, 2024, 9:48 AM IST

राहुल गांधी की तुलना...

राहुल गांधी की तुलना PM मोदी से नहीं कर सकते-अजीत पवार
Apr 30, 2024, 9:00 AM IST

स्कूल फीस के लिए नहीं थे 275 रुपये, आज 200 करोड़ का है मालिक

कभी स्कूल फीस के लिए नहीं थे 275 रुपये, आज 200 करोड़ का मालिक है ये भारतीय क्रिकेटर, जानें नाम
Apr 30, 2024, 8:59 AM IST

राहुल गांधी के MP दौरे से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका

राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका, एक और विधायक देंगे इस्तीफा
Apr 30, 2024, 8:58 AM IST

छह बारातियों की मौत

बिहार के भागलपुर में सोमवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में छह बारातियों की मौत हो गई।
Apr 30, 2024, 7:53 AM IST

Dream11: रातोंरात आपकी किस्मत पलट देंगे ये 11 खिलाड़ी

LSG vs MI Dream11: रातोंरात आपकी किस्मत पलट देंगे ये 11 खिलाड़ी, ड्रीम टीम बनाकर हो सकते हैं मालामाल!
Apr 30, 2024, 7:52 AM IST

मई में मेहनत के अनुसार शुभ फल प्राप्त होंगे

मेष राशिफल (Aries Horoscope May 2024) in Hindi: आपका राशि स्वामी मंगल मई के पूरे माह बृहस्पति की राशि मीन में गोचर करता रहेगा। यह आपके द्वादश स्थान में गोचर करते हुए तीसरे, छठे और आठवें भाव पर दृष्टि रखेगा।
Apr 30, 2024, 7:51 AM IST

महीने के आखिरी दिन क्या बदल गए तेल के रेट?

Petrol Diesel Price 30 April: महीने के आखिरी दिन क्या बदल गए तेल के रेट? चेक करें यहां
Apr 30, 2024, 7:51 AM IST

हिमाचल में ओलावृष्टि, जानें Delhi-NCR के मौसम का हाल?

Weather News: जम्मू-कश्मीर में बारिश, हिमाचल में ओलावृष्टि, जानें Delhi-NCR के मौसम का हाल?
Apr 30, 2024, 7:50 AM IST

राजनाथ सिंह जानें कितनी संपत्ति के हैं मालिक

राजनाथ सिंह के पास लखनऊ में है 1.5 करोड़ का आलीशान घर, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं देश के रक्षा मंत्री?
Apr 30, 2024, 7:50 AM IST

Smriti Irani कितनी संपत्ति की हैं मालकिन हैं?

Smriti Irani net worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं स्‍मृति ईरानी? चुनावी हलफनामें में किया ये बड़ा खुलासा
Apr 30, 2024, 7:49 AM IST

PM मोदी आखिर खाते क्या हैं?

एकदम फ्रेश, 18 घंटे काम करने वाले PM मोदी आखिर खाते क्या हैं?
Apr 30, 2024, 7:48 AM IST

अरबों के महल में रहती हैं कांग्रेस की ये खूबसूरत नेता

अरबों के महल में रहती हैं कांग्रेस की ये खूबसूरत नेता, 31 साल में उजड़ गया था सुहाग, शाही घराने से है रिश्ता
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+