Bhagalpur News: भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, बाराती गाड़ी पर पलटा ट्रक, 6 लोगों की मौत
Bhagalpur (Bihar) News: बिहार के भागलपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। सोमवार देर रात गिट्टी-छड़ से लदा ट्रक एक बारात वाली गाड़ी (एसयूवी) पर पलट गया, जिसमें एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई।
तीन लोग घायल हैं, जो भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती हैं। ये हादसा सोमवार देर रात कहलगांव मुख्य मार्ग एनएच-80 पर घोघा के आमापुर के पास हुई है। ये हादसा रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हुआ। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, एसयूवी में सवार लोग एक शादी की पार्टी (बारात) का हिस्सा थे, जो मुंगेर के धापरी से कहलगांव के श्रीमतपुर जा रहे थे।
Recommended Video
खबरों के मुताबिक, गिट्टी और छड़ोंसे लदा एक तेज रफ्तार ट्रक टायर फटने के बाद पलट गया और कार में जा गिरा। स्थानीय अधिकारियों और निवासियों ने एक अर्थमूवर की मदद से पीड़ितों के शवों को मलबे से निकालने के लिए काफी कोशिश की। बचाव कार्य सोमवार देर रात तक जारी रहा।
अधिकारियों ने बताया कि शवों को घटनास्थल से हटा दिया गया और पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। घायलों की ओर से स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारात मुंगेर के हवेली खड़गपुर के गोवाड़ा से पीरपैंती के खिदमतपुर जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications