T20 WC 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानिए किसकी लगी लॉटरी, कौन हुआ बाहर

Indian Team for T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम में दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को शामिल किया गया है। कुछ बड़े नामों को इस टीम में जगह नहीं मिल पाई है। विराट कोहली को टीम में जगह मिली है।

रोहित शर्मा के साथ ओपन करने के लिए यशस्वी जायसवाल को रखा गया है। शुभमन गिल को टीम में शामिल नहीं किया गया है। उनके अलावा रिंकू सिंह को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है। हार्दिक पांड्या की टीम में बतौर उपकप्तान एंट्री हुई है।

team india

टीम इंडिया में कुछ खिलाड़ियों का चयन आईपीएल के कारण हुआ है। आईपीएल में धांसू खेल का कारण उनकी जगह बन गई। चहल और शिवम दुबे का नाम टीम में आया है। संदीप शर्मा ने आईपीएल में बेहतरीन गेंदबाजी की है लेकिन उनका नाम ट्रेवल रिजर्व में भी नहीं आया है।

हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन आईपीएल में बेहद खराब रहा है लेकिन उनको टीम में शामिल कर लिया गया। उसी तरह जडेजा का नाम भी टीम में है। ईशान किशन और केएल राहुल में से दोनों को ही बतौर विकेटकीपर टीम में जगह नहीं मिली है। गिल को ट्रेवल रिजर्व के तौर पर शामिल किया गया है।

पिछले कुछ दिनों से टीम इंडिया के चयन को लेकर रोहित शर्मा, अजित अगरकर और हेड कोच राहुल द्रविड़ के बीच बैठकों का दौर चला है। टीम इंडिया की घोषणा जल्दी ही होने की खबरें सामने आई थीं। कुछ नामों को लेकर संशय था लेकिन अब स्थिति साफ़ है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पन्त, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रविन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

ट्रेवल रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+