Weather News: जम्मू-कश्मीर में बारिश, हिमाचल में ओलावृष्टि, जानें Delhi-NCR के मौसम का हाल?

Weather News: अप्रैल महीने के आज आखिरी दिन मौसम अपनी करवट लेता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को पारा 38 डिग्री या उससे अधिक हो सकता है। दिनभर तेज धूप से सामना करना पड़ेगा।

बताया जा रहा है कि हवा करीब 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो, दिल्ली-एनसीआर में के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं। आइए जानते हैं अन्य राज्यों का हाल?

Weather News

पहाड़ी इलाकों में बिगड़ा रहेगा मौसम
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज गर्जन होने के आसार भी हैं।

हिमाचल में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में दो दिनों से लगातार बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इतना ही नहीं, 1 मई को भी मौसम बिगड़ा हुआ रह सकता है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश, स्कूलों में छुट्टी
जम्मू-कश्मीर में बारिश के चलते कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर के अधिकतर इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

Recommended Video

    Weather News: जम्मू-कश्मीर में बारिश, हिमाचल में ओलावृष्टि

    इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
    वहीं, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 1 मईतक इन राज्यों में हीटवेव का सामना करना पड़ेगा। 2 मई तक पश्चिम असम, मेघालय, त्रिपुरा, केरल और तटीय कर्नाटक में लू चलने की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+