वैभव सूर्यवंशी जल्दी आउट हुए तो फाइनल में पहुंचना मुश्किल, एशिया कप में इस टीम से है भारत का सेमीफाइनल

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है। अब खिताब से केवल दो कदम दूर खड़ी इंडिया ए के सामने एक बड़ी चुनौती रहने वाली है। उसमें वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चलना काफी आवश्यक हो गया है।

भारत के सामने श्रीलंका ए की चुनौती होगी। यह मुकाबला भारत के लिए आसान नहीं रहने वाला है, श्रीलंका ने ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में कप्तान तिलक वर्मा की टीम को सिर्फ एक खिलाड़ी के दम पर नहीं, बल्कि सामूहिक प्रदर्शन के जरिए फाइनल का टिकट हासिल करना होगा।

vaibhav sooryavanshi

इस मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी। यूएई के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले वैभव ने भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है। अगर वह श्रीलंका ए के खिलाफ जल्दी आउट हो जाते हैं, तो भारतीय बल्लेबाजी पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में बाकी बल्लेबाजों को भी जिम्मेदारी संभालनी होगी।

कब होगा श्रीलंका ए से भारत का सेमीफाइनल?

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच पहला सेमीफाइनल 26 नवंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। श्रीलंका ए ने ग्रुप ए में अफगानिस्तान ए, हांगकांग और बांग्लादेश ए को हराया है।

भारत ने जीते दो मुकाबले

इंडिया ए ने ग्रुप बी में तीन में से दो मुकाबले जीते। भारत ने नेपाल को 306 रन और यूएई को सात विकेट से हराया, जबकि पाकिस्तान ए के खिलाफ उसे 48 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह भारतीय टीम चार अंकों के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही।

कहां देखें सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत में क्रिकेट फैंस इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। मोबाइल और ऑनलाइन दर्शकों के लिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+