Smriti Irani net worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं स्मृति ईरानी? चुनावी हलफनामें में किया ये बड़ा खुलासा
Smriti Irani net worth: मोदी सरकार की केंद्रीय मंत्री और भाजपा की फायरब्रांड नेता स्मृति ईरानी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। स्मृति ईरानी को उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी से भाजपा ने टिकट दिया है।
अमेठी से भाजपा की उम्मीदवार और वर्तमान सांसद स्मृति ईरानी ने सोमवार को अमेठी में नामांकन पत्र भरते समय चुनाव आयोग को चुनावी हलफनामा भी दाखिल किया। जिसमें स्मृति ईरानी ने अपनी कुल संपत्ति का ब्यौरा दिया। स्मति ईरानी ने अपने पति की कुल संपत्ति की जानकारी भी साझा की। इसके साथ ही उन्होंने इस हलफनामें में बड़ा खुलासा भी किया।

भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी करोड़पति हैं। उनके पास आठ करोड़ से अधिक की संपत्ति है। उनके संपत्ति बीते साल में बढ़ी है। स्मृति ईरानी जिनका पूरा नाम स्मृति जुबिन ईरानी हैं उन्होंने चुनावी हलफनामें में खलासा किया है कि उनके पास कुल आठ करोड़ 45 लाख 24 हजार 296 रुपये की कुल संपत्ति है।

पांच साल में स्मृति ईरानी हुई और अमीर
बीते पांच सालों में स्मृति ईरानी की संपत्ति में चार करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा हुआ है लेकिन चौंकाने वाली बता ये हैं कि उनके ऊपर लाखों का कर्जा भी है।

स्मृति ईरानी पर है इतना कर्जा
हलफनामे में मोदी सरकार की तेज तर्रार मंत्री स्मृति ईरानी बड़ा खुलासा किया है कि उनके ऊपर एचडीएफसी बैंक का 1655830 रुपये का कर्जा है। जबकि पांच साल पहले उनके ऊपर एक भी रुपये का लोन नहीं था।
स्मृति ईरानी के पास बैंक में जमा है इतना रुपये
चुनावी हलफनामे के अनुसार स्मृति ईरानी के पास 108740 रुपये नगद हैं और 2548497 रुपये बैंक में जमा है। 8815107 रुपये बॉन्ड में निवेश किया है। दूसरों को अग्रिम 2000000, डाकघर में 3077936 रूपये जमा हैं।
स्मृति ईरानी के पास सोने- चांदी के 3748440 रुपये के आभूषण हैं। ईरानी के - 2786053 कीमत की गाड़ी है। इनके पास कुल 30894296 की चल संपत्ति और 56630000 की अचल संपत्ति है। इसके अलावा 7809523 का अतिरिक्त संपत्ति है।
स्मृति ईरानी से ज्यादा अमीर हैं उनके पति
स्मृति ईरानी ने चुनावी हलफनामे में खुलासा किया है कि उनके पति के पास कुल 8 करोड़ 81 लाख 790 रुपये की कुल संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications