LSG vs MI Dream11: रातोंरात आपकी किस्मत पलट देंगे ये 11 खिलाड़ी, ड्रीम टीम बनाकर हो सकते हैं मालामाल!

LSG vs MI Dream 11 Prediction: 30 अप्रैल यानी कि मंगलवार को लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का एक रोमांचक मुकाबला खेला जाना है। मुंबई के लिए लखनऊ के खिलाफ यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए मुंबई इंडियंस को लखनऊ के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।

दोनों टीमों की नजर जीत पर

अपने पिछले मुकाबले में मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स ने भी लखनऊ को मात दी थी। लखनऊ और मुंबई दोनों ही टीमों को अपने पिछले मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। ऐसे में केएल राहुल और हार्दिक पंड्या की कोशिश अपनी-अपनी टीमों को जीत दिलाने की होगी।

LSG vs MI 1

रोहित-ईशान पर नजर

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस सीजन टीम के लिए एक शतक जड़ चुके हैं। लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में उनका रिकार्ड शानदार रहा है। ऐसे में इस मुकाबले में भी उनसे बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। रोहित शर्मा के अलावा ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव का बल्ला भी लखनऊ के खिलाफ चल सकता है। ईशान किशन इस सीजन अब तक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं।

ड्रीम टीम - 1

कप्तान - केएल राहुल
उपकप्तान - ईशान किशन
विकेटकीपर - निकोलस पूरन,
बल्लेबाज - रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा
ऑलराउंडर - मार्कस स्टोइनिस, हार्दिक पांड्या
गेंदबाज - जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्जी, रवि बिश्नोई

ड्रीम टीम - 2

कप्तान - जसप्रीत बुमराह
उपकप्तान - रोहित शर्मा
विकेटकीपर - निकोलस पूरन,
बल्लेबाज - केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा
ऑलराउंडर - मार्कस स्टोइनिस, हार्दिक पांड्या
गेंदबाज - गेराल्ड कोएत्जी, रवि बिश्नोई

लखनऊ सुपरजायंट्स की संभावित XI: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव।

मुंबई इंडियंस की संभावित XI: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।

लखनऊ सुपरजायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, मैट हेनरी, मोहम्मद अरशद खान।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, जेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका , मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+