IPL 2027 Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? जानें तारीख, समय और लाइव टेलीकास्ट की पूरी जानकारी

IPL Auction 2027 Time: आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की तारीख और जगह तय हो गई है। इस बार सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी टीमों की बची हुई जगह भरने के लिए गोवा में जुटेंगी। खास बात यह है कि लगातार तीन साल विदेश में आयोजित होने के बाद आईपीएल ऑक्शन की भारत में वापसी हो रही है। इससे पहले नीलामी दुबई, जेद्दा और अबू धाबी में हुई थी।

आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर 2026 को गोवा के आईटीसी ग्रैंड गोवा में आयोजित होगा। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे होगी। इससे एक दिन पहले यानी 15 दिसंबर की शाम सभी फ्रेंचाइजी के लिए ब्रीफिंग सेशन रखा गया है।

ipl

IPL 2027 Auction की तारीख, समय और वेन्यू

  • तारीख: 16 दिसंबर 2026, बुधवार
  • समय: सुबह 11 बजे (भारतीय समय)
  • वेन्यू: आईटीसी ग्रैंड गोवा, गोवा
  • फ्रेंचाइजी ब्रीफिंग: 15 दिसंबर की शाम

भारत में कहां देखें IPL Auction का लाइव टेलीकास्ट?

आईपीएल 2027 ऑक्शन का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। दर्शक इसे स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी 1 और स्टार स्पोर्ट्स खेल चैनलों पर देख सकेंगे।
मोबाइल और ऑनलाइन दर्शकों के लिए जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। यहां अंग्रेजी, हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में भी नीलामी देखने का विकल्प मिलेगा।

मिनी ऑक्शन में कितने स्लॉट और कितना पैसा?

आईपीएल 2027 की नीलामी से पहले 10 टीमों ने कुल 184 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि 89 खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है। अब फ्रेंचाइजी के पास कुल 66 खाली जगह हैं, जिनमें 25 विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।
सभी टीमों के पास मिलाकर 297.95 करोड़ रुपये का पर्स बचा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के पास सबसे ज्यादा 47.45 करोड़ रुपये हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के पास सबसे कम 8.75 करोड़ रुपये बचे हैं। अगला मेगा ऑक्शन 2028 में प्रस्तावित है। इसलिए इस बार टीमें अपनी मौजूदा टीम को मजबूत करने और खाली जगह भरने पर ध्यान देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+