अरबों के महल में रहती हैं कांग्रेस की ये खूबसूरत नेता, 31 साल में उजड़ गया था सुहाग, शाही घराने से है रिश्ता
Rukshmani Kumari Profile: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत इस वक्त देश में चुनावी सरगर्मियां बढ़ी गुई हैं। 40 डिग्री के तापमान में भी नेतागण जमकर रोड शो और रैलियां कर रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप और दल-बदल का दौर भी जारी है।
आइए चुनाव रैलियों के इस शोर के बीच में आपको मिलवाते हैं एक ऐसी नेता से, जो कि शाही घराने से ताल्लुक रखती हैं और खूबसूरती के मामले में अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं।

अरबों के मकान में रहने वाली ये इस नेता का नाम है रुक्षमणी, जो कि 'चौमा सियासत' की रानी हैं। बेइंतहा खूबसूरत और बेशूमार दौलत होने के बावजूद महारानी रुक्षमणी, बहुत ही सिंपल तरीके से जीवन जीने में यकीन रखती हैं, उनकी कहानी सही में लोगों के लिए प्रेरणादायक है।
दरअसल साल 2011 में इन्होंने मात्र 31 बरस की अवस्था में अपने पति को खो दिया था लेकिन इसके बावजूद इन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने बच्चे पृथ्वीराज की परवरिश करते हुए समाज सेवा को अपना धर्म बना लिया।
जयपुर से 55 किमी दूर चौमू की सियासत है
आपको बता दें कि जयपुर से 55 किमी दूर चौमू की सियासत है, जहां के महल की कीमत अरबों में है, रानी उसी महल में अपने बेटे पृथ्वी के साथ रहती हैं।
बनासकांठा के ठाकुर मानसिंहजी वाघेला की बेटी हैं रुक्षमणी
मालूम हो कि रुक्षमणी, बनासकांठा के ठाकुर मानसिंहजी वाघेला की बेटी हैं, उनकी शादी चौमू घराने के राजकुमार मेजर कुंवर आदित्य सिंह नाथावत से हुई थी, कहा जाता है कि कुंवर आदित्य सिंह ने पहली नजर में ही रुक्षमणी को पसंद कर लिया था, हालांकि ये शादी घरवालों ने तय की थी।
'ऑपरेशन पराक्रम' में मेजर शहीद हुए थे शहीद, देश के लिए दी जान
दोनों परफेक्ट कपल कहे जाते थे लेकिन साल 2011 में कश्मीर में हुए एक 'ऑपरेशन पराक्रम' में मेजर शहीद हो गए थे, उनके बाद मेजर के पूरे घर को रानी रुक्षमणी ने ही संभाला, उन्होंने अपना मन सामाजिक सेवा में लगा दिया। मधुर मुस्कान की मालकिन रुक्षमणी ने कोविड के दौरान सोशल मीडिया के जरिए पीड़ितों की काफी मदद भी की थी।
महिलाओं, बच्चों और पर्यावरण के लिए काम कर रही हैं रानी
उनकी अपने क्षेत्र में खासी लोकप्रियता है, वो लगातार महिलाओं, बच्चों और पर्यावरण के लिए काम कर रही हैं और उनका एक एनजीओ है। समाज सेवा करते हुए रानी ने अपना रूख राजनीति की ओर किया और कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य हैं रानी
वो राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य हैं, वह राजस्थान महिला फुटबॉल एसोसिएशन, की अध्यक्ष हैं। 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जिसमें वो कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हाथ पकड़कर चल रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications