राजनाथ सिंह के पास लखनऊ में है 1.5 करोड़ का आलीशान घर, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं देश के रक्षा मंत्री?
Rajnath Singh Net Worth: भाजपा के दिग्गज नेता और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ में भव्य रोड शो किया।
भाजपा के लखनऊ प्रत्याशी के तौर पर कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करते समय राजनाथ सिंह ने एफिडेविट यानी हलफनामा दाखिल किया। जिसमें रक्षा मंत्री ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया। आइए जानते हैं देश के रक्षा मंत्री कितने अमीर हैं।

बता दें लखनऊ लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार राजनाथ सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार के चुनाव में तीसरी बार लगातार जीत कर राजनाथ सिंह अपने जीत की हैट्रिक लगाना चाहते हैं। राजनाथ सिंह ने चुनाव आयोग को जो चुनावी हलफनामा दाखिल किया उसमें अपनी संपत्ति के अलावा अपनी पत्नी की संपत्ति के बारे में खुलासा किया।
2014 में राजनाथ सिंह के पास कितनी थी संपत्ति?
बता दें इससे पहले राजनाथ सिंह ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के समय नामांकन पत्र जो दाखिल किया था। 2014 में राजनाथ सिंह के पास कुल 2 करोड़ 90 लाख की संपत्ति थी। वहीं 2019 में राजनाथ सिंह की संपत्ति में इजाफा हुआ था।
2019 में कितनी संपत्ति के मालिक थे राजनाथ सिंह?
2019 के चुनावी हलफनामे के अनुसार राजनाथ सिंह के पास 2 करोड़ 97 लाख 30 हजार 580 रुपए की अचल संपत्ति और 1 करोड़ 64 लाख 58 हजार 260 रुपए की अचल संपत्ति शामिल थी। इसमें उनकी पत्नी सावित्री सिंह की संपत्ति जड़ी थी।
राजनाथ की संपत्ति में जानें कितना हुआ इजाफा
वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में राजनाथ सिंह ने हलफनामा दाखिल किया उसके अनुसार बीते पांच सालों में राजनाथ की संपत्ति में थोड़ा इजाफा हुआ है। चुनावी हलफनामे के अनुसार राजनाथ सिंह पास कुल संपत्ति करीब 4.62 करोड़ है। जिसमें 2 करोड़ 97 लाख 30 हजार 580 रुपये की चल संपत्ति शामिल है।
राजनाथ सिंह के पास है दो नाली बंदूक और इतना सोना-चांदी
राजनाथ सिंह ने बताया उनके पास 75 हजार रुपये नगदी और एक रिवॉल्वर और एक दो नाली बंदूक है जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। इसके अलावा राजनाथ सिंह के पास 4.20 लाख का सोना और चार लाख के रत्न हैं। शिक्षा की बात की जाए तो राजनाथ सिंह ने पोस्टग्रेजुएकशन किया है और उनके खिलाफ कोई अपराधिक मुकदमा नहीं है।
राजनाथ सिंह की पत्नी की कूुल संपत्ति
राजनाथ सिंह ने जो हलफनामा दाखिल किया है उसमें उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी सावित्री सिंह 90.71 लाख की संपत्ति की मालकिन हैं। उनकी पत्नी के पास 52.50 लाख का सोना और 9.37 लाख की चांदी है और 45 हजार नगदी है।
लखनऊ में हैं आलीशान घर
राजनाथ सिंह के पास लखनऊ के गोमतीनगर के विपुल खंड में एक आलीशान घर है जिसकी कीमत 1.5 करोड़ है। इसके अलावा राजनाथ सिंह के गृह जनपद चंदौली में 1.47 करोड़ की कृषि योग्य जमीन हैं।
देश के रक्षा मंत्री के पास नहीं है कोई कार
रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी संभालते हुए भारतीय सेना को राफेल समेत अन्य अत्याधुनिक लड़ाकू विमान दिलाने वाले रक्षा मंत्री के पास अपने नाम पर एक भी कार नहीं है। सोमवार को राजनाथ सिंह ने जो चुनावी हलफनामा दाखिल किया उसके मुताबिक राजनाथ सिंह के पास कोई कार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications