Home / Photos
भीषण गर्मी में बैक टू बैक चुनावी रैली लेकिन फिर भी एकदम फ्रेश, 18 घंटे काम करने वाले PM मोदी आखिर खाते क्या हैं?
By Ankur Sharma
PM Modi Routine Diet Plan: प्रचंड गर्मी के बीच PM मोदी की 'बैक टू बैक' चुनावी रैलियां हो रही हैं। जिस चिलचिलाती धूप में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, उसी धूप में पीएम मोदी जमकर रोड शो कर रहे हैं। मालूम हो कि पीएम मोदी फिटनेस के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं, वो 18 घंटे काम करने के लिए जाने जाते हैं, अक्सर उन्हें देखकर लोग यही सवाल करते हैं कि आखिर वो खाते क्या हैं?
1/6
Photo Credit: FACEBOOK
Share
इस बारे में पीएम मोदी ने खुद कई इंटरव्यू में कहा है कि वो एक सधी हुई दिनचर्या को फॉलो करते हैं। वो चाहें जितना भी काम करके आएं, वो योग करना नहीं भूलते हैं, वो पूरी तरह से शाकाहारी हैं और एक टफ देसी डाईट चार्ट फॉलो करते हैं।
2/6
Photo Credit: FACEBOOK
Share
पीएम मोदी सत्तू, खिचड़ी और दही को अपने खाने में प्राथमिकता देते हैं और तेल-मसाले वाले खाने से काफी दूर रहते हैं और पानी का सेवन भरपूर मात्रा में करते हैं।
3/6
Photo Credit: FACEBOOK
Share
वो सुबह ध्यान लगाते हैं । उन्हें पहाड़ी मशरूम काफी पसंद है, क्योंकि उसमें विटामिन डी होता है, जो कि शरीर की मजबूती के लिए काफी जरूरी है।
4/6
Photo Credit: FACEBOOK
Share
उन्हें आयुर्वेद पर काफी भरोसा है, वो अपने खाने में हल्दी को भी काफी महत्वपूर्ण स्थान देते हैं, आपको बता दें कि हल्दी को कार्डियो प्रोटेक्टिव कहा जाता है क्योंकि ये हार्ट को हेल्दी रखती है।
5/6
Photo Credit: FACEBOOK
Share
वो सही टाइम पर भोजन करते हैं, उनका मानना है कि अगर सही वक्त पर खाना खाया जाए तो उसे पचने के लिए अच्छा टाइम मिल जाता है। वो शारीरिक श्रम को महत्व देते हैं और मेहनत पर यकीन रखते हैं।
6/6
Photo Credit: FACEBOOK
Share
Disclaimer- आपको बता दें कि यहां बताई गई जानकारी प्रधानमंत्री के अलग-अलग मौकों पर दिए बयानों के आधार पर है, वनइंडिया की ओऱ से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।


Click it and Unblock the Notifications