Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ka Mausam: ठंड से कांपा उत्तर भारत, स्कूल-कॉलेज बंद, कोहरे से परेशान दिल्ली, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

Aaj Ka Mausam: पूरा उत्तर भारत भयंकर सर्दी की चपेट में हैं, शीतलहर और कोहरे ने लोगों को तंग किया हुआ है। आज सुबह से ही दिल्ली-यूपी समेत पूरे नॉर्थ इंडिया में कोहरा छाया हुआ है, जिसकी वजह से दृश्यता जीरो है और इसके चलते यातायात प्रभावित है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि 'आज एमपी, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, असम और मेघालय सहित कई राज्यों में शीतलहर चलेगी और सर्दी बढ़ेगी।'

Aaj Ka Mausam

तो वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी का कहना है कि इस पूरे हफ्ते कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है इसलिए सभी को सेहत के प्रति अलर्ट रहने की जरूरत है।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली मैं कैसा रहेगा मौसम?

घने कोहरे के चलते दिल्ली और नोएडा में दृश्यता बुरी तरह बाधित है, जिसके कारण इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) और विभिन्न एयरलाइंस ने एडवाइजरी लागू की है। DIAL के मुताबिक, उड़ान संचालन सामान्य हैं पर यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी गई है। तो वहीं एयर इंडिया ने एक्स पर लिखा-'मौसम का पूर्वानुमान उत्तरी भारत, जिसमें दिल्ली भी शामिल है, के कुछ हिस्सों में घने कोहरे और कम दृश्यता का संकेत दे रहा है, जिससे उड़ान संचालन प्रभावित होने की संभावना है।'

Aaj Ka Mausam

दिल्ली में शाम से फिर से ठंड बढ़ेगी

स्पाइसजेट ने भी अपनी एडवाइजरी में दिल्ली से प्रस्थान/आगमन वाली उड़ानों पर खराब दृश्यता के असर की बात कही और यात्रियों से http://spicejet.com/#status पर अपडेट जानने की अपील की है। दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है तो वहीं आज शाम को फिर से ठंड बढ़ेगी। यहां पर आज न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री के बीच रह सकता है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -401 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -405 AQI
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -399 AQI
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -392 AQI
  • एफ मुंडका, दिल्ली -381 AQI
Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: यूपी में स्कूल बंद

मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में ठंड का असर बना हुआ है। सुबह से यहां पर कोहरा छाया हुआ है, दिन में ठंडी हवाएं चल सकती हैं। तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। तो वहीं यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पश्चिमी यूपी में शीतलहर की वजह ले कंपकंपी बढ़ी है तो वही कड़ाके की सर्दी की वजह से यूपी सरकार ने 12वीं तक के स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है तो वहीं कुछ जिलों में कॉलेज भी बंद हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों को थोड़ी राहत है।

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: पहाड़ी राज्यों का हाल

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है। कई पर्यटक स्थलों पर तापमान शून्य के आसपास बना हुआ है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ी है।

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: पश्चिम और दक्षिण भारत

राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में ठंड तेज है, जबकि गुजरात में मौसम शुष्क है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में मौसम सामान्य है। कुछ तटीय इलाकों में हल्की ठंड है तो वहीं पूर्वोत्तर में बारिश के आसार हैं जिसे तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+