Delhi Weather: मंडे बनेगा रेन डे! दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पूरा हफ्ता कैसा रहेगा मौसम?
Delhi Weather Alert: राजधानी में गर्मी से राहत मिलने वाली है और मौसम अचानक करवट लेने को तैयार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने सोमवार (30 मार्च) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि दिल्ली में आज दोपहर और शाम के समय बारिश दस्तक दे सकती है। इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है, जो पूरे उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में हफ्ते की शुरुआत ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी के साथ होने की पूरी संभावना है।
रविवार को दिल्ली में गर्मी ने अचानक जोर पकड़ा और अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 3.6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से ऊपर था। अलग-अलग इलाकों में भी तापमान का यही ट्रेंड देखने को मिला।

सफदरजंग में 36.2, पालम में 35.7, लोधी रोड में 35.1, रिज में 35.3 और आयानगर में 35.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। अब मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को अधिकतम तापमान गिरकर करीब 31 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री के आसपास आ सकता है। यानी तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
दोपहर में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और दोपहर से शाम के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जो मौसम को सुहावना बना देंगी।
हालांकि रविवार को येलो अलर्ट के बावजूद बारिश नहीं हुई और आसमान साफ रहा, जिससे तापमान तेजी से बढ़ गया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आज बारिश के साथ ही मौसम में बदलाव साफ नजर आएगा।
- गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री ने किया दावा- असम में 90 सीटें जीतेगी BJP
- Assam Election 2026: असम में कितने नेता क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले? किस पार्टी पर सबसे ज्यादा केस? देखें रिपोर्ट
- Jalukbari Election: कौन हैं बिदिशा नियोग? हिमंत बिस्वा के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव, जलुकबारी में फंसेगा CM का किला?
- Assam Assembly Election: असम में वोटिंग से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, एग्जिट पोल को लेकर बदल गए नियम
- Assam Elections 2026: बदरुद्दीन अजमल कौन हैं, क्या करते हैं? जिनके पास है 222 करोड़ रुपये की संपत्ति
30 और 31 मार्च को कैसा रहेगा मौसम: गरज-चमक के साथ बारिश के संकेत
दिल्ली-एनसीआर में 30 मार्च को भी गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, हालांकि इस दिन कोई औपचारिक अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है और अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री तक पहुंच सकता है।
31 मार्च को भी आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम करीब 20 डिग्री रहने का अनुमान है।
1 और 2 अप्रैल: बादल रहेंगे, लेकिन बारिश से ब्रेक
मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन इन दिनों बारिश की संभावना नहीं है। इसके चलते तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 1 अप्रैल को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और 2 अप्रैल को 33 डिग्री तक जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान क्रमश: 18 और 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
3 अप्रैल: फिर लौटेगी बारिश
3 अप्रैल को एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। आईएमडी के अनुसार इस दिन दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और हवाएं भी चल सकती हैं। तापमान 31 डिग्री अधिकतम और 19 डिग्री न्यूनतम के आसपास रह सकता है। 4 अप्रैल को दिल्ली में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 6 से 9 अप्रैल के बीच भी एक और सिस्टम आने की संभावना है, जिससे तापमान तेजी से बढ़ने के आसार फिलहाल कम हैं।
क्यों बदल रहा है मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ इसकी बड़ी वजह हैं। एक सिस्टम कमजोर पड़ता है तो दूसरा आ जाता है, जिससे तापमान तेजी से बढ़ नहीं पा रहा। स्काईमेट के विशेषज्ञों का भी कहना है कि अप्रैल की शुरुआत अपेक्षाकृत ठंडी रह सकती है और हीटवेव जैसी स्थिति फिलहाल टलती नजर आ रही है। कुछ मौसम विश्लेषकों का अनुमान है कि अप्रैल के मध्य तक तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक कम रह सकता है, जिससे गर्मी का असर सीमित रहेगा।
दिल्ली की हवा का हाल
वहीं अगर प्रदूषण की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार रविवार शाम चार बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 194 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। इसका मतलब है कि हवा फिलहाल बहुत खराब नहीं है, लेकिन संवेदनशील लोगों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आने वाले दिनों में भी एक्यूआई इसी स्तर पर बना रह सकता है।
मार्च में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, अब राहत के संकेत
मार्च के पहले पखवाड़े में दिल्ली का तापमान लगातार 30 डिग्री से ऊपर बना रहा और कई बार 35 डिग्री पार कर गया। 11 मार्च को 36.8 डिग्री का सीजन हाई भी दर्ज किया गया था।
लेकिन अब बदलते मौसम के साथ उम्मीद है कि अप्रैल की शुरुआत गर्मी की बजाय ठंडक और बारिश के साथ होगी।
मौसम विश्लेषकों का मानना है कि अप्रैल के पूरे महीने में बार-बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे। इससे गर्मी का असर कम रहेगा और हीटवेव जैसी स्थिति बनने की संभावना फिलहाल नहीं है। कुछ विशेषज्ञों के मुताबिक अप्रैल के मध्य तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक कम रह सकता है।
मार्च के पहले आधे हिस्से में दिल्ली का तापमान लगातार 30 डिग्री से ऊपर रहा। 1 मार्च को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री था, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा था। 7 मार्च तक तापमान 35.7 डिग्री तक पहुंच गया, जो पिछले 15 साल में सबसे जल्दी 35 डिग्री पार करने का रिकॉर्ड है। 11 मार्च को यह 36.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो उस दिन सामान्य से 8 डिग्री ज्यादा था। महीने के दूसरे हिस्से में भी 10 दिन ऐसे रहे जब तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहा और रविवार को पहली बार दूसरे पखवाड़े में 35 डिग्री पार किया गया।
कितनी बढ़ सकती थी गर्मी?
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार मार्च के अंत तक तापमान 38-39 डिग्री तक जा सकता है और कुछ मामलों में 40 डिग्री भी छू सकता है। दिल्ली में मार्च का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो 31 मार्च 1945 को दर्ज किया गया था। पिछले 15 सालों में सबसे ज्यादा तापमान 40.1 डिग्री 30 मार्च 2021 को रिकॉर्ड किया गया था। कुल मिलाकर, दिल्लीवालों के लिए यह हफ्ता राहत भरा रहने वाला है। अगर आप घर से बाहर निकलने की सोच रहे हैं, तो छाता साथ रखना न भूलें, क्योंकि कब धूप से बारिश में मौसम बदल जाए, कहना मुश्किल है।
-
Aaj Ka Mausam: यूपी-पंजाब समेत 8 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
Weather Delhi NCR: दिल्ली की ओर बढ़ रहा खतरनाक संकट! घर से निकलने से पहले देख लें IMD का ताजा अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: यूपी-MP समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट, चलेगी आंधी गिरेंगे ओले, क्या है दिल्ली का हाल? -
Russia floods: रूस के दागेस्तान में कुदरत का कहर! 3 लाख लोग अंधेरे में कैद, मखाचकाला में लगी इमरजेंसी -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में आने वाला है नया संकट! इन इलाकों में बारिश का अलर्ट! -
Uttar Pradesh Weather Alert: Lucknow समेत 24 जिलों में 4 दिन बारिश-तूफान, कहां-कहां IMD का ओलावृष्टि अलर्ट? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख













Click it and Unblock the Notifications