Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में 5 दिन बारिश का IMD Alert! UP-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि? 24 घंटे कहां तूफान?
Kal Ka Mausam, 31 March 2026, Tuesday Weather Alert: 2026 के मार्च महीने के अंत होने में मात्र एक दिन बचा है। अगर आप अगले कुछ दिनों में बाहर निकलने या यात्रा की योजना कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। देशभर में मौसम अचानक करवट लेने वाला है और कई राज्यों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का खतरा बन गया है। अप्रैल की शुरुआत ही तूफानी मौसम से होगी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने इस हफ्ते के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है। दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) ने पूरे उत्तर-पश्चिम भारत को अपनी चपेट में ले लिया है। IMD के मुताबिक, इस हफ्ते सबसे ज्यादा बारिश और ओलावृष्टि की चरम गतिविधि आज 30 मार्च और 4 अप्रैल को रहेगी। दिल्ली-Noida समेत NCR में अगले 5 दिनों तक भारी वर्षा का अलर्ट है। UP-बिहार, मध्य भारत, पूर्वोत्तर और दक्षिण में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और ओले गिरने की संभावना। आइए विस्तार से जानें 5 दिन कहां आफत?

आज 30 मार्च (24 घंटे), कहां तूफान-बारिश-ओले?
कश्मीर घाटी: भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट।
दिल्ली-Noida, UP, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान: गरज-बिजली के साथ मध्यम से भारी बारिश।
ओलावृष्टि: हरियाणा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र में पहले ही ओले गिर चुके हैं। आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम UP, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तरी कर्नाटक में ओले गिर सकते हैं।
भारी बारिश: केरल और त्रिपुरा में 7-11 सेमी बारिश दर्ज हो चुकी है।
पूर्वोत्तर + पूर्वी भारत: गरज-बिजली और तेज हवाएं।
अगले 5 दिनों का राज्यवार मौसम कैसा? Deep Forecast (IMD Alert)
30 March, Monday Weather Alert: 30 मार्च (आज)
- दिल्ली-Noida, NCR, पंजाब, हरियाणा, UP, उत्तराखंड: भारी बारिश + गरज-बिजली।
- ओलावृष्टि: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम UP, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम MP, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना।
- केरल + कोस्टल कर्नाटका: भारी बारिश।
- पूर्वोत्तर (असम, मेघालय, त्रिपुरा): भारी बारिश।
31 March, Tuesday Mausam Alert: 31 मार्च को कहां बारिश?
- मध्य भारत (MP, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़) + पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, ओडिशा, WB): ओलावृष्टि और गरज-बिजली।
- UP-बिहार(Uttar Pradesh, Bihar Weather): ओले और तेज हवाएं।
- पूर्वोत्तर (असम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल): भारी वर्षा।
- केरल: भारी बारिश जारी।
- दिल्ली-नोएडा (Delhi-Noida Weather Alert): बारिश कम लेकिन बादल छाए रहेंगे।
1 April Weather Alert: 1 अप्रैल को कहां बारिश और ओले?
- पूर्वोत्तर (अरुणाचल, असम, मेघालय): भारी वर्षा।
- विदर्भ + छत्तीसगढ़: ओलावृष्टि।
- मध्य + दक्षिण भारत: गरज-बिजली और तेज हवाएं।
2-3 April Weather Alert: 2-3 अप्रैल को कहां कैसा मौसम?
- नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय।
- पश्चिम राजस्थान, मध्य भारत, पूर्वी भारत, प्रायद्वीपीय भारत, पूर्वोत्तर: गरज-बिजली + तेज हवाएं।
- दिल्ली-Noida-UP: बारिश का दूसरा दौर शुरू।
4 अप्रैल
- उत्तर-पश्चिम भारत में फिर चरम गतिविधि। भारी बारिश + गरज-बिजली।
5 अप्रैल
- पंजाब, हरियाणा, पश्चिम UP, उत्तराखंड में गरज-बिजली।
Pune Weather Alert: पुणे में 24 घंटे घातक?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 30 और 31 मार्च को पूरे जिले में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जो मानसून से पहले की मौसम गतिविधियों की ओर बदलाव का संकेत देता है। हालांकि, 2 अप्रैल को दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। मध्य महाराष्ट्र (Maharashtra Weather) और मराठवाड़ा में 30 और 31 मार्च को छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं (40 से 50 किमी प्रति घंटा, 60 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) चलने की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी आशंका है। तटीय महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 30 मार्च को बिजली गिरने की घटना हो सकती है।
तापमान में कितना बदलाव?
- उत्तर-पश्चिम भारत (Delhi-Noida समेत): अगले 24 घंटे में 2-4°C गिरावट, फिर 3-5°C बढ़ोतरी। 4 अप्रैल को फिर गिरावट।
- मध्य भारत: 1 अप्रैल तक स्थिर, फिर 2-3°C गिरावट।
- पूर्वी भारत: 1 अप्रैल तक स्थिर, फिर 2-4°C बढ़ोतरी।
- गुजरात: 1 अप्रैल तक 2-3°C गिरावट।
- महाराष्ट्र: 24 घंटे में स्थिर, फिर 2-3°C गिरावट।
IMD की सलाह - सुरक्षित रहें
- खेतों में फसल पर ओले और तेज हवा का खतरा - कवरिंग करें।
- यात्रा कर रहे हैं तो रूट चेक करें।
- बिजली गिरने की चेतावनी वाले इलाकों में खुले में न रहें।
- Delhi-Noida में 5 दिन पानी भरने और ट्रैफिक जाम की आशंका।
कुल मिलाकर, आने वाले 5-6 दिन देशभर में मौसम काफी बदलने वाला है। इसलिए योजना बनाने से पहले मौसम का अपडेट जरूर चेक करें, ताकि किसी परेशानी से बचा जा सके। Oneindia Hindi के साथ बने रहें।












Click it and Unblock the Notifications