सरकारी वेबसाइट पर 10 लाख लोगों की आधार कार्ड की जानकारी लीक, जानिए कैसे हुआ ये
झारखंड डायरेक्टरेट ऑफ सोशल सिक्योरिटी द्वारा चलाई जा रही एक सरकारी वेबसाइट पर झारखंड के करीब 10 लाख पेंशनधारकों की जानकारी लीक हो गई है।

रांची। सरकार की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि लोगों की आधार कार्ड की जानकारी पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन झारखंड में जो हुआ, उससे सरकार के दावों को तगड़ा झटका लगा है। ये भी पढ़ें- आपका आधार डेटा चुराती हैं ये 8 वेबसाइट, बच के रहिए

10 लाख पेंशनधारकों की जानकारी लीक
झारखंड डायरेक्टरेट ऑफ सोशल सिक्योरिटी द्वारा चलाई जा रही एक सरकारी वेबसाइट पर झारखंड के करीब 10 लाख पेंशनधारकों की जानकारी लीक हो गई है। ये पेंशनधारक वे लोग हैं, जिन्हें सरकार की योजना के तहत बुढ़ापे में पेंशन मिलती है। ये भी पढ़ें- ये है धांसू ऑफर, BSNL लाया रिलायंस जियो से भी सस्ता प्लान

खाते में पैसे ट्रांसफर कराने के लिए लिंक कराया था आधार
झारखंड में कुल 16 लाख पेंशनधारक हैं। इनमें से करीब 1.4 लाख पेंशनधारकों ने पेंशन सीधे अपने बैंक खाते में पाने के लिए अपने आधार कार्ड को पेंशन से लिंक किया हुआ है, जिसके चलते पैसे सीधे उनके खातों में पहुंच जाती है। ये भी पढ़ें- विदेश में नौकरी पाने का ये है सही तरीका, मिलेगी मोटी सैलरी

ये जानकारियां हुईं लीक
झारखंड में ओल्ड एज पेंशन स्कीम के तहत पेंशन पाने वाले उपभोक्ताओं का नाम, पता, आधार नंबर और बैंक डिटेल्स का खुलासा हो गया है। अब करीब 10 लाख पेंशनधारकों की ये निजी जानकारियां वेबसाइट पर आसानी से उपलब्ध है, जिसे कोई भी और कहीं से भी देख सकता है। ये भी पढ़ें- जानिए कब खरीदें घर, ताकि मिले सस्ता और सही समय पर

मिलीं करीब 8 पुलिस शिकायतें
पिछले महीने में करीब 8 पुलिस शिकायतें की गई हैं, जिनमें निजी पार्टियों के खिलाफ गैरकानूनी तौर पर नागरिकों के आधार संख्या जमा करने का आरोप लगाया गया है। यह वो जानकारियां हैं, जिन्हें झारखंड सरकार की वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया गया है। अब देखना ये होगा कि पेंशनधारकों की जानकारी सार्वजनिक करने के लिए यूआईडीएआई की तरफ से झारखंड सरकार पर कोई कार्रवाई की जाती है या नहीं। ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी जेलों में बंद इन भारतीयों को छुड़ाने में आप कर सकते हैं मदद, पहचानिए इन्हें
-
जीत का जश्न अभी थमा नहीं था कि मिली एक और गुड न्यूज! सूर्या ने फैंस से छिपाई बड़ी बात, एक वीडियो से खुला राज -
आज का सिंह राशिफल 15 मार्च 2026: कार्यक्षेत्र में मिलेगी नई पहचान, रिश्तों में रखें धैर्य -
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹2990 सस्ता हुआ गोल्ड, 15 मार्च को क्या है 22K-18K का भाव -
PNG New Rule: घर में पाइपलाइन गैस और LPG दोनों हैं तो सावधान! तुरंत करें ये काम, सरकार का नया आदेश लागू -
'खुले में कपड़े बदलना, पता नहीं कौन देख रहा', बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, झेली ऐसी परेशानी -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी 11,000 सस्ती, अब इतने का मिल रहा है 100 ग्राम, फटाफट चेक करें लेटेस्ट -
'सबको माफ करते हुए जाओ,' बेड पर पड़े हरीश राणा ने आखिरी बार झपकाईं पलकें, सामने आया अंतिम विदाई का VIDEO -
Delhi Weather: मार्च की गर्मी में दिल्ली में अचानक बारिश क्यों? IMD ने बताया असली कारण, आगे कैसा रहेगा मौसम? -
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप कर ली शादी, किसी को नहीं हुई कानो-कान खबर, कौन हैं खूबसूरत वाइफ? -
BAN vs PAK: पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच फाइनल मैच आज, बिना पैसे खर्च किए घर बैठे फ्री में देख सकेंगे LIVE -
Delhi Weather Update: दिल्ली में बरसे बादल, लोगों को मिली गर्मी से राहत, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम? -
आज का मेष राशिफल 15 मार्च 2026: अटके काम बनेंगे पर खर्चों का रखें ख्याल












Click it and Unblock the Notifications