Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ये है धांसू ऑफर, BSNL लाया रिलायंस जियो से भी सस्ता प्लान

आए दिन कोई न कोई कंपनी कोई प्लान लॉन्च कर देती है। इसी बीच बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए एक धांसू प्लान लेकर आई है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में।

नई दिल्ली। इन दिनों टेलिकॉम कंपनियों में छिड़ी प्राइस वॉर से कंपनियों को भले ही फायदा हो या न हो, लेकिन इसका फायदा ग्राहकों को जरूर हो रहा है। आए दिन कोई न कोई कंपनी कोई प्लान लॉन्च कर देती है। इसी बीच बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए एक धांसू प्लान लेकर आई है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में। ये भी पढ़ें- विदेश में नौकरी पाने का ये है सही तरीका, मिलेगी मोटी सैलरी

3 जीबी रोजाना

3 जीबी रोजाना

शुक्रवार को बीएसएनएल ने एक खास प्लान लॉन्च किया है, जिसके तहत आपको रोजाना 3 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। हालांकि, यह डेटा 3जी स्पीड में होगा। कंपनी के प्लान की वैधता तीन महीने (90 दिन) यानी आपको इस प्लान को एक्टिवेट कराने के बाद रोजाना 3 जीबी डेटा के साथ कुल मिलकर 270 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। ये भी पढ़ें- जानिए कब खरीदें घर, ताकि मिले सस्ता और सही समय पर

333 रुपए से 395 रुपए तक के 3 प्लान

333 रुपए से 395 रुपए तक के 3 प्लान

कंपनी 333 रुपए से 395 रुपए तक के 3 प्लान लेकर आई है। इसमें टट्रिपल एस' प्लान में 333 रुपए में 90 दिनों तक आपको रोजाना 3 जीबी तक 3जी डेटा इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा। इस तरह से आपको प्रति जीबी सिर्फ 1.23 रुपए देने होंगे। आपको बता दें कि जियो के धन धना धन ऑफर में 509 रुपए में रोजाना 2 जीबी इंटरनेट 84 दिनों के लिए मिल रहा है। इस तरह से बीएसएनएल का प्लान रिलायंस जियो से भी सस्ता है। ये भी पढ़ें- आपके पास भी है कोई गाड़ी, तो जानिए क्या बदल गया है अब?

आया था 'दिल खोल के बोल'

आया था 'दिल खोल के बोल'

कुछ समय पहले ही बीएसएनएल ने दिल खोल के बोल ऑफर भी शुरू किया था, जिसकी कीमत 349 रुपए थी। इस ऑफर में रोजाना 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता था, जिसकी स्पीड 3जी होती थी। इसके साथ ही ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स भी मिलती थीं। 2 जीबी के पास स्पीड 80 केबी हो जाती थी। ये भी पढ़ें- आ गया रिलायंस जियो का नया ऑफर, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा

रिलायंस जियो की वजह से हुआ ये सब

रिलायंस जियो की वजह से हुआ ये सब

5 सितंबर 2016 को रिलायंस जियो ने भारत में अपनी लॉन्चिंग के साथ ही पूरे टेलिकॉम बाजार में एक खलबली सी मचा दी। जहां एक ओर कंपनियां 1 जीबी इंटरनेट देने के लिए 300 रुपए तक ले रही थीं, वहीं रिलायंस ने तीन महीने तक रोजाना 4 जीबी मुफ्त डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑफर दे दिया। इसके बाद दोबारा तीन महीने तक डेटा फ्री दिया, हालांकि रोजाना लिमिट 1 जीबी कर दी। रिलांयस जियो की धमाकेदार एंट्री से अन्य सभी कंपनियों ने अपने डेटा प्लान के दाम घटा दिए, जिससे ग्राहकों को खूब फायदा हुआ। ये भी पढ़ें- सिर्फ 73 रुपए के रिचार्ज से पूरे महीने चलाएं अनलिमिटेड 4जी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+