पाकिस्तानी जेलों में बंद इन भारतीयों को छुड़ाने में आप कर सकते हैं मदद, पहचानिए इन्हें
अगर आप भी इनमें से किसी के बारे में कुछ भी जानते हैं, तो आपकी जानकारी से किसी मां को उसके बच्चे से और किसी शख्स को उसके परिवार से मिलाया जा सकता है।
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण यादव को भारत वापस लाने की मांग की जा रही है। इसी बीच यह पता चला है कि 22 ऐसे भारतीय पाकिस्तानी जेल में बंद हैं, जिनमें से कइयों की सजा पूरी हो चुकी है, लेकिन वह भारत वापस नहीं आ पा रहे। दरअसल, भारत सरकार को इन कैदियों के घर का पता ही नहीं मालूम है।

वनइंडिया इन लोगों को ढूंढ़ने की एक मुहिम शुरू कर रहा है। अगर आप भी इनमें से किसी के बारे में कुछ भी जानते हैं, तो आपकी जानकारी से किसी मां को उसके बच्चे से और किसी शख्स को उसके परिवार से मिलाया जा सकता है। आपकी जानकारी को भारत सरकार तक भेजा जाएगा, जिससे कि इन लोगों को उनके परिवार तक पहुंचाया जा सके, जो लोग अभी पाकिस्तान की जेल में बंद हैं।
इनमें से किसी के बारे में आप कुछ भी जानते हैं तो आप हमें इस ई-मेल पर जानकारी दें [email protected] आपकी जानकारी पाकिस्तान से इनकी घर वापसी करा सकती है।


































Click it and Unblock the Notifications