IPL 2026 में खेल रहे ये 10 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, धोनी से लेकर रोहित तक लिस्ट में शामिल, फिर होगा कमाल?

IPL 2026 Top 10 oldest players: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लिए शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस साल भी मैदान पर कई अनुभवी खिलाड़ी नजर आने वाले हैं। फैंस की नजरें एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी से लेकर रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सितारों पर होगी, जो अपनी टीमों के लिए दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

धोनी-रोहित पर रहेगी नजर (IPL 2026 Top 10 oldest players)

चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी 44 साल की उम्र में भी इस लीग के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने हुए हैं। भले ही उनकी बल्लेबाजी के अवसर सीमित हों, लेकिन उनकी रणनीतिक चतुराई और मैच फिनिश करने की क्षमता आज भी बेजोड़ है। वहीं, मुंबई इंडियंस के 38 साल के रोहित शर्मा अपने अनुभव के साथ बल्लेबाजी क्रम को मजबूती दे रहे हैं। उनका चैंपियन माइंडसेट टीम के युवाओं के लिए किसी पाठशाला से कम नहीं है।

IPL 2026 1

रहाणे, पांडे और कोहली करेंगे कमाल

केकेआर की टीम इस बार भी अपने अनुभवी तिकड़ी पर काफी निर्भर है। 38 की उम्र के करीब पहुंच रहे सुनील नरेन अपनी मिस्ट्री स्पिन और पावरप्ले में विस्फोटक बल्लेबाजी से विरोधियों के लिए पहेली बने हुए हैं। उनके साथ अजिंक्य रहाणे (37) और मनीष पांडे (36) जैसे खिलाड़ी टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दे रहे हैं। दूसरी ओर आरसीबी के विराट कोहली 37 साल की उम्र में भी फिटनेस और रनों की भूख के मामले में युवाओं को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

गुजरात-राजस्थान में सबसे अनुभवी कौन?

गुजरात टाइटंस के पास ईशांत शर्मा (37) और जयंत यादव (36) के रूप में चतुर गेंदबाज हैं, जो पावरप्ले और बीच के ओवरों में रनों की गति पर अंकुश लगाने में माहिर हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए रवींद्र जडेजा एक अनमोल रत्न की तरह हैं। उनकी फील्डिंग, स्पिन और आखिरी ओवरों में बड़े हिट लगाने की काबिलियत टीम को संतुलन देती है। वहीं, पंजाब किंग्स के लिए मार्कस स्टोइनिस काफी अहम साबित होने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+