Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट
Weather Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, वर्तमान में आसमान साफ रहने के बाद अब बादलों की आवाजाही शुरू होगी और जल्द ही हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। आज, 17 मार्च को दिल्ली में मुख्य रूप से आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं।
दिल्ली में दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि 'रियल फील' तापमान भी लगभग इसी के बराबर रहेगा। सुबह के समय धूप के साथ बादल देखे गए, लेकिन दोपहर तक आसमान अधिक क्लाउडी होने का अनुमान है। फिलहाल हवा की गति धीमी है और बारिश की संभावना मात्र 1 प्रतिशत है।

Tomorrow weather in Delhi: दिल्ली में कल का मौसम
कल, 18 मार्च को दिल्ली के मौसम में हलचल बढ़ने के आसार हैं। दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन रात होते-होते गर्जन और बिजली (Thunderstorm/Lightning) के साथ बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति रात में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है ।
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक
20 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में मौसम के काफी सक्रिय रहने का अनुमान है। इस दिन आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और दो अलग-अलग स्पेल में बारिश होने की संभावना है। दोपहर से पहले हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटेतक पहुंच सकती है। इसके बाद दोपहर या शाम को दोबारा गरज-चमक के साथ बारिश का एक और दौर आने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का हाल
- Weather in North-East Delhi उत्तर-पूर्वी दिल्ली: आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
- Weather in North-West Delhi उत्तर-पश्चिमी दिल्ली: यहां भी आज आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं।
- Weather in West Delhi पश्चिमी दिल्ली: मौसम मुख्य रूप से साफ लेकिन आंशिक रूप से क्लाउडी रहेगा।
- Weather in South Delhi: दक्षिण दिल्ली: इस इलाके में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे ।
- Weather in Central Delhi: मध्य दिल्ली: यहां भी आज मौसम के आंशिक रूप से क्लाउडी रहने का अनुमान है।
- Weather in New Delhi: नई दिल्ली: लुटियंस दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज हल्के बादल छाए रहेंगे।
Weather in NCR एनसीआर के शहरों का हाल
- Weather in Noida नोएडा: आज नोएडा में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
- Weather in Ghaziabad गाजियाबाद: यहां भी आज आसमान में हल्के बादल बने रहेंगे।
- Weather in Gurugram गुरुग्राम: आज गुरुग्राम का आसमान आंशिक रूप से क्लाउडी रहने का अनुमान है।
- Weather in Faridabad: फरीदाबाद: फरीदाबाद में आज मौसम सामान्यतः साफ लेकिन आंशिक रूप से बादल वाला रहेगा।
दिल्ली में प्रदूषण का हाल
दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता 'अस्वास्थ्यकर' (Unhealthy)श्रेणी में बनी हुई है। सुबह 08:11 बजे तक का लाइव AQI 195दर्ज किया गया है। हवा में मुख्य प्रदूषक PM2.5 की मात्रा 120 µg/m³ और PM10 की मात्रा 153 µg/m³ पाई गई है। प्रदूषण के मामले में दिल्ली वर्तमान में वैश्विक स्तर पर 14वें स्थानपर है, और हवा में नमी का स्तर 73% बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications