IPL 2026: संजू सैमसन से लेकर कोहली तक, 5 स्टार जीत सकते हैं इस बार आईपीएल में ऑरेंज कैप
IPL 2026: आईपीएल 2026 का बिगुल बजने वाला है और इस बार का सीजन पिछले साल के आरसीबी (RCB) के ऐतिहासिक खिताब के बाद और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। 28 मार्च से शुरू हो रहे इस महाकुंभ में सबकी नजरें ऑरेंज कैप पर टिकी हैं।
हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्रदर्शन को देखते हुए, यहां उन 5 बल्लेबाजों की लिस्ट दी गई है जो इस बार रन मशीन बन सकते हैं। फैंस को भी ऑरेंज कैप की रेस में शामिल होने वाले प्लेयर्स से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद रहती है।

ईशान किशन (SRH)
ईशान किशन के लिए 2026 का साल शानदार रहा है। झारखंड को अपनी कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताने और टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार 317 रन बनाने के बाद, वे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं। स्पिनर्स के खिलाफ उनकी आक्रामकता उन्हें ऑरेंज कैप का प्रबल दावेदार बनाती है।
संजू सैमसन (CSK)
संजू सैमसन ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक जड़कर अपनी फॉर्म का लोहा मनवाया है। अब वे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ जुड़ चुके हैं। धोनी की छत्रछाया और अपने नए आत्मविश्वास के साथ संजू इस सीजन में रनों का पहाड़ खड़ा कर सकते हैं।
एडेन मार्करम (LSG)
दक्षिण अफ्रीका के इस स्टार बल्लेबाज ने वर्ल्ड कप में 165 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ओपनिंग करते हुए मार्करम टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ होंगे। उनकी पारी को संभालने और अंत में बड़े शॉट्स खेलने की क्षमता उन्हें इस रेस में आगे रखती है।
साई सुदर्शन (GT)
गुजरात टाइटंस का यह युवा बल्लेबाज पिछले सीजन का ऑरेंज कैप विजेता है, उन्होंने 759 रन बनाए थे। सुदर्शन अब टीम इंडिया के टेस्ट खिलाड़ी भी बन चुके हैं। अगर वे अपना पिछला प्रदर्शन दोहराते हैं, तो वे क्रिस गेल और कोहली जैसे दिग्गजों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगे।
विराट कोहली (RCB)
जब बात रनों की हो, तो विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर आता है। आरसीबी को पहली ट्रॉफी दिलाने के बाद किंग कोहली का लक्ष्य अब तीसरी बार ऑरेंज कैप पर कब्जा करना होगा। आईपीएल इतिहास में 8600 से ज्यादा रन बनाने वाला यह खिलाड़ी आज भी गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द है।












Click it and Unblock the Notifications