Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विदेश में नौकरी पाने का ये है सही तरीका, मिलेगी मोटी सैलरी

अगर आप भी विदेश जाकर पैसा कमाने की सोच रहे हैं, तो आइए आपको बताते हैं कैसे आप भी पा सकते हैं विदेश में अच्छी नौकरी और पा सकते हैं मोटी सैलरी।

नई दिल्ली। यूं तो हर किसी से अच्छे से जिंदगी गुजारने के लिए न अच्छी नौकरी या फिर किसी अच्छे बिजनेस की तलाश रहती है, लेकिन बहुत से लोग विदेश जाकर अच्छा पैसा कमाते हैं और खुशहाल जिंदगी जीते हैं। अगर आप भी विदेश जाकर पैसा कमाने की सोच रहे हैं, तो आइए आपको बताते हैं कैसे आप भी पा सकते हैं विदेश में अच्छी नौकरी। ये भी पढ़ें- जानिए कब खरीदें घर, ताकि मिले सस्ता और सही समय पर

किस देश में करना चाहते हैं नौकरी?

किस देश में करना चाहते हैं नौकरी?

सबसे पहले आपको यह निर्धारित करना होगा कि आप किस देश में नौकरी करना चाहते हैं। इसी क्रम में आपको यह भी सर्च करना होगा कि उस देश में वीजा आदि कैसे मिलता है, ताकि आप आसानी से वहां पहुंच सकें। उस देश के रहन-सहन और रोजमर्रा की चीजों के दाम आदि के बारे में भी अच्छे से रिसर्च करें। ये भी पढ़ें- आपके पास भी है कोई गाड़ी, तो जानिए क्या बदल गया है अब?

दूतावास से करें संपर्क

दूतावास से करें संपर्क

किसी देश में काम करने के लिए क्या जरूरी है, इसके बारे में जानने के लिए या तो उस देश के दूतावास से संपर्क करें या फिर उसकी वेबसाइट पर जाकर भी आप ये सब पता कर सकते हैं। हालांकि, दूतावास से आपको हर चीज की पुख्ता जानकारी मिल सकती है। अगर आप किसी एजेंसी या किसी जान पहचान के व्यक्ति के जरिए भी विदेश में नौकरी करने की सोच रहे हैं तो भी दूतावास से इसकी जानकारी लें। ऐसे में आप किसी फर्जीवाड़े में नहीं फंसेंगे। अलग-अलग वेबसाइट पर सर्च करके यह भी पता करें कि उस देश में पहले से काम कर रहे लोगों को क्या कहना है कि उनकी जिंदगी कैसी बीच रही है। ये भी पढ़ें- आ गया रिलायंस जियो का नया ऑफर, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा

नौकरी ढूंढ़ना

नौकरी ढूंढ़ना

एक बार जब आप यह फैसला कर लें कि आपको किस देश में नौकरी करनी है तो इसके बाद अगला कदम है नौकरी ढूंढ़ने का। यह सबसे मुश्किल स्टेप होता है, क्योंकि ऐसी कोई वेबसाइट नहीं है, जहां पर आपको विदेशों में नौकरी की लिस्ट मिल जाए। ऐसे में सबसे जरूरी है नेटवर्किंग। आपके जो जान-पहचान के लोग बाहर काम करते हैं उनसे संपर्क करके नौकरी के बारे में पता करें। साथ ही, लिंक्डइन जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट से अलग-अलग कंपनियों के सीईओ, मैनेजर या अन्य अधिकारियों से संपर्क करें और नौकरी के बारे में पता करें। हालांकि, यह ध्यान रखें कि कोई आपको बेवकूफ बनाकर आपसे पैसे न ऐंठ ले। ये भी पढ़ें- सिर्फ 73 रुपए के रिचार्ज से पूरे महीने चलाएं अनलिमिटेड 4जी

जॉब फेयर

जॉब फेयर

कई कंपनियों के ऑफिस देश से बाहर भी होते हैं। ऐसे में आप गूगल पर जॉब फेयर (overseas job fair) भी सर्च कर सकते हैं। ऐसे में अगर आपके देश या शहर में ऐसा कोई जॉब फेयर हो रहा होगा, तो उसकी जानकारी आपको मिल सकती है। इस तरह के इवेंट वह कंपनियां कराती हैं, जिनके ऑफिस देश के बाहर भी होते हैं और वह अपने विदेश के ऑफिस के लिए लोगों को हायर कर रहे होते हैं। दरअसल, विदेशों में की जगह काम करने के लिए लोग काफी कम हैं, जैसे अमेरिका में। ऐसी स्थिति में कंपनियां खुद ही एक जगह से लोगों के हायर कर के काम करने के लिए विदेश भेज देती हैं। आपको बता दें कि अगर आप किसी कंपनी के जरिए विदेश पाने का मौक पा लेते हैं, तो यह सबसे अच्छा होगा, क्योंकि ऐसी स्थिति में आपके आने-जाने का खर्च भी कंपनी ही वहन करती है। ये भी पढ़ें- SBI का कार्ड इस्तेमाल करते हैं, अब देना होगा ये चार्ज!

करें आवेदन

करें आवेदन

अगर आप जॉब फेयर के जरिए नौकरी पाते हैं तब तो आपका टेस्ट, इंटरव्यू और ज्वाइनिंग यहीं हो जाएगा, उसके बाद आपको विदेश भेजा जाएगा, लेकिन अगर आप किसी के संपर्क से विदेश नौकरी करने जाते हैं तो आपको पहले आवेदन करना होगा। इसके लिए आपको अपना बायोडेटा यानी र रेज्यूमे यानी करिकुलम वाइटे उस कंपनी को भेजना होगा, जिसमें आपको नौकरी करनी है। आपका रेज्यूमे वह शख्स भी कंपनी तक पहुंचा सकता है, जिसके जरिए आपने विदेश में नौकरी की बात की है। विदेश की नौकरियों के लिए अक्सर टेलीफोन पर या फिर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही इंटरव्यू लिए जाते हैं। अगर आप इंटरव्यू के बाद चुन लिए जाते हैं तो आप जाकर नौकरी ज्वाइन कर सकते हैं। ये भी पढ़ें- जियो की मुफ्त सेवाओं से देश के सभी लोगों को होगा ये नुकसान!

वीजा और अन्य नियमों का रखें ध्यान

वीजा और अन्य नियमों का रखें ध्यान

विदेश जाने के लिए आपको पास पासपोर्ट होना बहुत जरूरी है, ऐसे में अगर आप भी विदेश नौकरी करने की सोच रहे हैं तो आपको पास वैध पासपोर्ट होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा वीजा आदि के नियम भी जरूर जान लें। क्योंकि आप किसी दूसरे देश में जा रहे हैं, इसलिए पहले उस देश के यातायात और अन्य नियम भी जानें, क्योंकि जरूरी नहीं कि उस देश के नियम भी भारत की तरह हो। ऐसे में अगर आप विदेश में कोई नियम तोड़ते हैं, तो यह कहकर नहीं बच सकते कि आपको उस नियम के बारे में पता नहीं है। ये भी पढ़ें- पीएम की 'मन की बात' ने रविवार को बंद कराए पेट्रोल पंप!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+