BAN vs PAK: पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच फाइनल मैच आज, बिना पैसे खर्च किए घर बैठे फ्री में देख सकेंगे LIVE

BAN vs PAK 3rd ODI LIVE Streaming: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। सीरीज फिलहाल 1-1 की रोमांचक बराबरी पर है, जिससे आज ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में होने वाला तीसरा मुकाबला फाइनल बन गया है। इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज की ट्रॉफी अपने नाम करेगी।

अब तक बराबरी का रहा है मुकाबला (BAN vs PAK 3rd ODI LIVE Streaming)

अब तक खेले गए दोनों मुकाबले एकतरफा रहे हैं, जिससे यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि आज किसका पलड़ा भारी रहेगा। पहले वनडे बांग्लादेशी गेंदबाजों विशेषकर नाहिद राणा के कहर के आगे पाकिस्तान की पूरी टीम महज 114 रनों पर ढेर हो गई थी। नाहिद ने शानदार पांच विकेट चटकाए थे, जिसके बाद बांग्लादेश ने केवल 16.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था।

BAN vs PAK 1

दूसरे वनडे में पाकिस्तान की जोरदार वापसी

दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने जोरदार वापसी की। युवा खिलाड़ी माज़ सदाकत के ऑलराउंड प्रदर्शन (75 रन और 3 विकेट) के दम पर पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित मैच में बांग्लादेश को 114 रनों पर रोककर 128 रनों (DLS पद्धति) से जीत दर्ज की। आज सबकी नज़रें एक बार फिर 20 वर्षीय माज सदाकत पर होंगी, जिन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से बांग्लादेशी खेमे में खलबली मचा दी है।

कहां देख सकते हैं फ्री मैच

वहीं, बांग्लादेश की उम्मीदें नाहिद राणा और कप्तान मेहदी हसन मिराज पर टिकी हैं, जो घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर पाकिस्तान पर दोबारा दबाव बनाना चाहेंगे। शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम, ढाका में यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा। भारतीय दर्शकों के लिए यह मैच टीवी पर उपलब्ध नहीं होगा। फैंस इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा फ्री में मैच का मजा यू-ट्यूब चैनल स्पोर्ट् टीवी पर देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+