Who is Gaurav Gautam: कौन हैं MLA गौरव गौतम, जो नायब सिंह सैनी सरकार हरियाणा में Youngest Minister बने

Gaurav Gautam Youngest Minister Haryana: हरियाणा में अबकी बार भी भाजपा सरकार। नायब सिंह सैनी ने 17 अक्‍टूबर को दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली। सीएम नायब सिंह सैनी के अलावा 1़3 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। पलवल विधायक गौरव गौतम हरियाणा के सबसे युवा मंत्री बने हैं। अटेली विधायक आरती सिंह राव व तोशाम विधायक श्रुति चौधरी ने अंग्रेजी में शपथ ली।

15वीं हरियाणा विधानसभा के चुनाव में 48 सीटें जीतने के बाद भाजपा ने नायब सिंह सैनी को ही दुबारा सीएम बनने का मौका दिया है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा सीट से भाजपा विधायक नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) सरकार का श्‍पथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ से सटे पंचकूला के सेक्‍टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड में हुआ।

Gaurav Gautam Youngest Minister Haryana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्‍य आतिथ्‍य में हुआ नायब सिंह सैनी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ कई राज्यों के CM व डिप्टी CM ने भी शिकरत की है।

हरियाणा सरकार 2024 के मंत्रियों के नाम

1. नायब सिंह सैनी, लाडवा
मुख्‍यमंत्री
2. अनिल विज, अंबाला कैंट
कैबिनेट मंत्री
3. कृष्ण लाल पंवार, इसराना
कैबिनेट मंत्री
4. राव नरबीर सिंह, बादशाहपुर
कैबिनेट मंत्री
5. महिपाल ढांडा, पानीपत ग्रामीण
कैबिनेट मंत्री
6. विपुल गोयल, फरीदाबाद
कैबिनेट मंत्री
7. अरविंद शर्मा, गोहाना
कैबिनेट मंत्री
8. श्‍याम सिंह राणा, रादौर
कैबिनेट मंत्री
9. रणबीर सिंह गंगवा, बरवाला
कैबिनेट मंत्री
10. कृष्ण बेदी, शाहाबाद
कैबिनेट मंत्री
11. श्रुति चौधरी, तोशाम
कैबिनेट मंत्री
12. आरती सिंह राव, अटेली
कैबिनेट मंत्री
13. राजेश नागर, तिगांव
राज्‍य मंत्री (स्‍वंतत्र प्रभार)
14. गौरव गौतम, पलवल
राज्‍य मंत्री (स्‍वंतत्र प्रभार)

Haryana Ministers List With Name Photo

हरियाणा मंत्रियों की औसत उम्र 57 साल

हरियाणा में नायब सैनी सरकार-2 में मंत्री बनाए गए गौरव गौतम की उम्र 36 साल है। पूरे मंत्रिमंडल की औसत आयु 57 साल है। पलवल सीट पर गौरव गौतम ने कुल 109,118 और कांग्रेस के करण सिंह दलाल ने 75,513वोट हासिल किए। हार-जीत का अंतर 33,605 वोट रहा।

Gaurav Gautam Cabinet Minister Haryana

उल्‍लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने भाजपा ने मौजूदा विधायक दीपक मंगला का टिकट काटकर गौरव गौतम को चुनाव मैदान में उतारा था। 2019 के विधानसभा मे BJP के दीपक मंगला ने इस सीट पर जीत हासिल की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+