Nayab singh Saini Net worth: फिर CM बन रहे नायब सैनी के पास अथाह पैसा, मनोहर लाल खट्टर से भी अमीर

Nayab singh Saini Property: हरियाणा में भाजपा की जीत की हैट्रिक बनने के बाद दुबारा सीएम बनने का मौका नायब सिंह सैनी को मिला है। बुधवार को चंडीगढ़ में आयोजित बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया है। अब 17 अक्‍टूबर को सुबह 11 बजे पंचकूला में नायब सिंह सैनी हरियाणा मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्‍यमंत्री बन रहे नायब सिंह के पास अथाह पैसा है। नेटवर्थ के मामले में नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के पूर्व सीएम व दिग्‍गज भाजपा मनोहर लाल खट्टर को भी पीछे छोड़ रखा है। नायब सिंह सैनी की सम्‍पत्ति में 2024 में सीएम बनने के बाद तगड़ा इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें- Haryana CM: नायब सैनी के दूसरी बार मुख्‍यमंत्री चुने जाने की इनसाइड स्‍टोरी, अनिल विज ने खुद रखा प्रस्‍ताव

Nayab singh Saini Income

नायब सिंह सैनी की सम्‍पत्ति

हरियाणा की 15वीं विधानसभा में मुख्‍यमंत्री बन रहे नायब सिंह सैनी के पास कुल 63.83 लाख रुपए की चल और 4.15 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। सैनी के पास मेरठ की चौधरी चरण विश्‍वविद्यालय से लॉ में स्‍नातक की डिग्री भी है।

नायब सिंह सैनी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में लाडवा सीट पर कांग्रेस के मेवासिंह को हराया। लाडवा विधानसभा चुनाव 2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार नायब सिंह सैनी के पास 2004 मॉडल टोयोटा इनोवा, टोयोटा क्वालिस और 2020 मॉडल इनोवा क्रिस्टा है। यमुनानगर के मिर्जापुर माजरा गांव और सेक्टर 4 पंचकूला में 2 घर और दो एकड़ कृषि भूमि है।

यह भी पढ़ें- Haryana New CM: नायब सिंह सैनी दूसरी बार बनेंगे हरियाणा सीएम, कल 13 MLA भी ले सकते मंत्री पद की शपथ

नायब सिंह सैनी की पत्‍नी का नाम सुमन सैनी है। इनके पास 8,85,214 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। उनके पास 1.7 लाख रुपए कैश है और 6 अलग-अलग बैंकों में 28,40,567.95 रुपए जमा के रूप में हैं।

नायब सिंह सैनी की घोषित चल संपत्ति इस साल मई में 43.57 लाख रुपए से बढ़कर सितंबर 2024 में 63.83 लाख रुपए हो गई। मतलब सीएम पद पर रहते हुए महज कुछ ही महीनों में 20 लाख रुपए कमाए हैं।

हरियाणा के नए सीएम बने रहे नायब सैनी के पास 2 लाख रुपए मूल्य के आभूषण हैं। इनकी पत्नी सुमन सैनी के पास 6.50 लाख रुपए मूल्य के आभूषण हैं। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के मीरपुर कोटला गांव में स्टोन क्रेशर भी चलता है।

नायब सिंह सैनी राजनीतिक सफर

2014 में पहली बार विधायक बने। 2016 में भाजपा सरकार में मंत्री बने। 2019 में कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए। 2023 में हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष बने। 2024 में हरियाणा के मुख्‍यमंत्री बने। अब हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा को 48 सीटों पर जीत दिलवाकर दुबारा सीएम बनने जा रहे हैं।

मनोहर लाल खट्टर नेटवर्थ

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर के पास चल सम्‍पत्ति 2.14 करोड़ रुपए की है, जिसमें बैंक जमा के रूप में लगभग 2.13 करोड़ रुपये शामिल हैं। इनकी अचल सम्‍पत्ति का मूल्य 40 लाख रुपये है। 1.5 एकड़ कृषि भूमि, रोहतक जिले में उनके पैतृक गांव बिनयानी में विरासत में मिली संपत्ति शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+