Who is Vipul Goel: मैं विपुल गोयल शपथ लेता हूं... कभी टिकट कटा तो भी नहीं छोड़ा साथ, अब Haryana Minister
Vipul Goel Haryana Minister: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा सीट से भाजपा विधायक नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) आज 17 अक्टूबर 2024 को हरियाणा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 15वीं हरियाणा विधानसभा के चुनाव में 48 सीटें जीतने के बाद भाजपा ने नायब सिंह सैनी को ही दुबारा सीएम बनने का मौका दिया है।
हरियाणा भाजपा सरकार 2024 का शपथ ग्रहण समारोह चंडीगढ़ से सटे पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड में हुआ, जिसमें नायब सैनी सरकार-2 में हरियाणा के नए मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।

विपुल गोयल का जीवन परिचय
हरियाणा की भाजपा के नायब सिंह सैनी सरकार 2024 में मंत्री बन सकने वालों में विपुल गोयल की उम्र 55 साल है। बीकॉम की डिग्री रखने वाले विपुल गोयल नवचेतना ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। इनका मकसद विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करना है। एक बेटा और दो बेटियां हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में फरीदाबाद विपुल गोयल ने साल 2014 का चुनाव जीता था। फिर भाजपा की मनोहर लाल सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में विपुल गोयल का टिकट काट दिया गया था।
चुनाव में टिकट कटने के बाद भाजपा का साथ नहीं छोड़ा। विपुल गोयल वैश्य समुदाय से आते हैं। 2014 में चुनाव जीतकर कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। हालांकि फरीदाबाद सांसद कृष्ण पाल गुर्जर के मतभेदों के कारण टिकट काट दिया गया था।
हरियाणा सरकार 2024 के मंत्रियों के नाम
1. नायब सिंह सैनी, विधायक लाडवा
मुख्यमंत्री
2. अनिल विज, विधायक अंबाला कैंट
कैबिनेट मंत्री
3. कृष्ण लाल पंवार, विधायक इसराना
कैबिनेट मंत्री
4. राव नरबीर सिंह, विधायक बादशाहपुर
कैबिनेट मंत्री
5. महिपाल ढांडा, विधायक पानीपत ग्रामीण
कैबिनेट मंत्री
6. विपुल गोयल, विधायक फरीदाबाद
कैबिनेट मंत्री
7. अरविंद शर्मा, विधायक गोहाना
कैबिनेट मंत्री
8. श्याम सिंह राणा, विधायक रादौर
कैबिनेट मंत्री
9. रणबीर सिंह गंगवा, विधायक बरवाला
कैबिनेट मंत्री
10. कृष्ण बेदी, विधायक शाहाबाद
कैबिनेट मंत्री
11. श्रुति चौधरी, विधायक तोशाम
कैबिनेट मंत्री
12. आरती सिंह राव, विधायक अटेली
कैबिनेट मंत्री
13. राजेश नागर, विधायक तिगांव
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
14. गौरव गौतम, विधायक पलवल
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)












Click it and Unblock the Notifications