गंगा के लिए एक और संत ने किया ऐलान- 27 अप्रैल से जल भी त्याग दूंगा
हरिद्वार। मातृ सदन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने एक बार फिर केन्द्र, राज्य सरकार और प्रशासन पर जमकर प्रहार किया। कहा कि गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए 178 दिनों से नींबू-पानी लेकर मातृसदन के संत ब्रह्मचारी आत्मबोधानन्द तपस्या कर रहे हैं लेकिन उनकी सुधि लेने तक कोई नहीं आया। अब वे 27 अप्रैल से जल का भी त्याग कर देंगे।

मातृ सदन आश्रम में पत्रकारों से रूबरू होते हुये स्वामी शिवानंद ने कहा कि तपस्यारत आत्मबोधनंद की हत्या शासन-प्रशासन कराना चाहती है। उन्हें इसी मकसद से उठाकर एम्स ले जाया गया लेकिन वे वहां से चले आये। कहा कि एम्स ऋषिकेश में भी तपस्यारत स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद उर्फ प्रोफेसर जीडी अग्रवाल को जबरन आश्रम से उठाकर ले जाया गया और उनकी हत्या कर दी गई। बताया कि जब केन्द्र सरकार बिल्कुल निष्ठुर हो गई तो अंतिम क्षणों में उनहोंने जल का त्याग कर दिया था। उन्होंने श्री श्री रविशंकर पर भी प्रहार किया। कहा कि वह सरकार के एजेंट के तौर पर आये थे न कि वे एक संन्यासी की बात सुनने आये थे।

कहा कि संत आत्मबोधानंद के अनशन को बृहस्पतिवार को 178 दिन पूरे हो गए, लेकिन शासन-प्रशासन की तरफ से वार्ता का कोई प्रयास नहीं किये जाने के कारण आत्मबोधानंद ने जल त्यागने की घोषणा की। कहा कि ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद बीते वर्ष 24 अक्टूबर को अनशन पर बैठे थे। आत्मबोधानंद ने बताया कि अनशन के दौरान ना तो उनसे वार्ता करने का प्रयास किया गया और ना ही उनकी मांग मानी गई।
उन्होंने कहा कि मीडिया सहित अन्य माध्यम से शासन-प्रशासन को वार्ता के लिये 25 अप्रैल तक मांगों को मानने के लिये समय दिया है। यदि इस नियत तिथि में उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती है तो वे गंगा के लिये 27 अप्रैल से जल का भी त्याग कर देंगे। बताते चलें कि स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद उर्फ़ प्रो. जीडी अग्रवाल ने 112 वें दिन यानि 11 अक्टूबर को एम्स में शरीर छोड़ दिया था।
हरिद्वार लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से जानिए
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड












Click it and Unblock the Notifications