CBSE Board Result 2026 Update: क्या आपके पास है APAAR ID? कैसे चेक करें UMANG ऐप पर मार्कशीट ?
CBSE Board Result 2026 Update: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र अब बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे। 10वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म करते हुए बोर्ड ने परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट वेबसाइट की जगह UMANG ऐप पर जारी किए गए हैं।
बोर्ड ने किसी विशिष्ट तिथि या समय की आधिकारिक किए बिना 15 अप्रैल को अचानक 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने अपनी APAAR ID एक्टिव की हुई थी उनकी मार्कशीट डायरेक्ट वहां भेज दी गई है।

ये भी पढ़ें: CBSE 10th Results 2026: किस तारीख को आएगा परिणाम? क्या होता है रिजल्ट में दिए RL-UFM जैसे कोड्स का अर्थ?
DigiLocker और APAAR ID पर बड़ा अपडेट
डिजिलॉकर ने परिणामों से पहले छात्रों के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी। सुचारू अनुभव के लिए छात्रों को अपना अकाउंट पहले से सक्रिय करने को कहा गया था। विशेष रूप से, APAAR ID (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री) को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं:
जिन छात्रों ने अपनी APAAR ID को CBSE के साथ लिंक किया है, उनका परिणाम घोषित होते ही मार्कशीट खुद से ही "Issued Documents" सेक्शन में उपलब्ध हो जाएगी। यदि आपने अभी तक आईडी नहीं बनाई है, तो इसे जल्द पूरा करने की सलाह दी गई है।
11 मार्च को खत्म हुई थी परीक्षा
CBSE ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की थीं। इसी अवधि के दौरान 12वीं कक्षा की परीक्षाएं भी संपन्न हुई थीं, जिनमें देश-विदेश से लाखों छात्र शामिल हुए थे।
UMANG App पर कैसे देखें अपना CBSE 10वीं का परिणाम
UMANG ऐप के जरिए अपना 10वीं का रिजल्ट आप इन आसन स्टेप्स के जरिए चेक कर सकते हैं-
- UMANG ऐप डाउनलोड करें या ओपन करें
- अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
- सर्च बार में "CBSE" टाइप करें
- Education सेक्शन में जाएं
- "Class 10 Result 2026" लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी आदि डिटेल भरें
- सबमिट करें
- स्क्रीन पर रिजल्ट देखें और डाउनलोड/सेव करें












Click it and Unblock the Notifications